Skip to main content

प्रत्येक भारतवासी के लिए आदर्श है प्रभु श्रीराम का जीवन-स्वामी अवधेशानंद गिरी


 हरिद्वार। जूना पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरी महाराज ने कहा है कि मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम का जीवन प्रत्येक भारतवासी के लिए आदर्श है। हम सभी को उनके जीवन से प्रेरणा लेकर सत्य के मार्ग पर अग्रसर रहना चाहिए और अपने सामर्थ्य अनुसार प्रत्येक व्यक्ति की मदद के लिए आगे आना चाहिए। तभी एक सशक्त समाज का निर्माण और रामराज्य की कल्पना की जा सकती है। कनखल स्थित हरे राम आश्रम में श्री राम कथा का आयोजन संत महापुरुषों के सानिध्य में दीप प्रज्वलन कर किया गया। श्रद्धालु भक्तों को संबोधित करते हुए स्वामी अवधेशानंद गिरी महाराज ने कहा कि भारत के इतिहास में भगवान श्रीराम पहले ऐसे महापुरुष हुए। जिन्होंने सत्ता का मोह त्याग कर अपने माता-पिता की आज्ञा का अनुसरण करते हुए 14 वर्ष का कठोर बनवास ग्रहण किया और रावण का संहार कर असत्य पर सत्य की विजय प्राप्त की। भारत के इतिहास में उनका पराक्रम, संघर्ष हमेशा ऐतिहासिक रहेगा। हरेराम आश्रम के अध्यक्ष महामंडलेश्वर स्वामी कपिलमुनि महाराज ने कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम जन-जन के आदर्श है और प्रत्येक भारतवासी के हृदय में विराजमान हैं। प्रभु श्रीराम चरित्र मानस परम पवित्र ह।ै देवता भी श्रीराम के चरित्र के रहस्य को समझ नहीं पाते। श्री राम कथा का सारांश यही है कि हमें प्रभु श्रीराम की तरह मर्यादित होकर अपने जीवन के उत्तरदायित्व को निभाना होगा। महामंडलेश्वर स्वामी हंसराम महाराज ने कहा कि आज पाश्चात्य संस्कृति के बढ़ते प्रचलन के कारण जिस प्रकार भारतीय संस्कृति के मूल्यों पर प्रहार हो रहा है। उसके परिणाम स्वरूप हमारी युवा पीढ़ी तेजी से भ्रमित हो रही है। ऐसे में यदि भारतीय संस्कृति, वेदों, पुराणों, ग्रंथों के प्रसंगों का प्रचार-प्रसार नहीं किया गया तो भावी पीढ़ी को उसके गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। श्रीराम कथा आदर्श पथ पर चलने की प्रेरणा देती है। भगवान श्रीराम का चरित्र जहां एक और पारिवारिक रिश्तो की अहमियत को दर्शाता है वहीं दूसरी ओर जात पात के भेदभाव को मिटाकर मानव मात्र में सौहार्द की भावना को जागृत करता है। इस अवसर पर कथा व्यास विजय कौशल महाराज,स्वामी रूपेंद्र प्रकाश,डा.जितेंद्र सिंह,विमल कुमार,प्रो.प्रेमचंद्र शास्त्री,नीलाम्बर खर्कवाल,रमेश उपाध्याय, रामचंद्र पाण्डेय,हरीश कुमार,डा.अश्वनी चैहान,मयंक गुप्ता,स्वामी केशव मुनि,स्वामी परमेश्वर मुनि,स्वामी उमेश मुनि,श्रीमहंत अद्वैत दास,महंत रामसागर मुनि,महंत दामोदर दास, महंत जयेंद्र मुनि,महंत निरंजन दास,महंत प्रेमदास,महेंद्र दामोदर शरण दास,महंत निर्मल दास,महामंडलेश्वर स्वामी संतोषानंद,महामंडलेश्वर स्वामी रूपेंद्र प्रकाश,महंत गोविंद दास,महामंडलेश्वर स्वामी प्रकाशमुनि, महंत श्रवण मुनि,महंत सुतीक्षण मुनि,महंत गंगादास,महंत रंगनाथ दास,महंत सर्वेश मुनि, महंत दुर्गेश मुनि,अनीता शर्मा, सहित कई संत महापुरुष उपस्थित रहे।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।