Skip to main content

धार्मिक अनुष्ठानों से देश में नई ऊर्जा का संचार होता है-मदन कौशिक

 


हरिद्वार। श्री हरेराम आश्रम में आयोजित स्वर्ण जयंती महोत्सव के शुभारंभ अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने नारियल फोड़कर यज्ञशाला का उद्घाटन किया और यज्ञ अनुष्ठान में सम्मिलित होकर विश्व कल्याण की साथ ही विश्व पर्यावरण दिवस पर आश्रम परिसर में रुद्राक्ष के पौधों का रोपण किया। इस अवसर पर मदन कौशिक ने कहा कि संत महापुरुषों का सानिध्य सौभाग्यशाली व्यक्ति को प्राप्त होता है। धर्म नगरी हरिद्वार में आने वाले सभी श्रद्धालु भक्त बड़े ही कृपा पात्र हैं। जो उन्हें पतित पावनी मां गंगा और संतों का आशीर्वाद प्राप्त होता है। उन्होंने कहा कि धार्मिक अनुष्ठानों से देश में नई ऊर्जा का संचार होता है और यज्ञ से निकलने वाला धुआं जहां जहां आवरण बनाता है। वहां का संपूर्ण वातावरण शुद्ध हो जाता है। महामंडलेश्वर स्वामी हंसराम महाराज ने कहा कि विश्व कल्याण के लिए यज्ञ का आयोजन किया जाता है। सनातन धर्म में यज्ञ का विशेष महत्व है। किसी भी शुभ कार्य को प्रारंभ करने से पहले यज्ञ अनुष्ठान होना आवश्यक है। हम सभी को अपने आसपास के पर्यावरण को शुद्ध रखना चाहिए और अधिक से अधिक पेड़ लगाकर उनका संरक्षण संवर्धन करना चाहिए। हरेराम आश्रम के अध्यक्ष महामंडलेश्वर स्वामी कपिल मुनि महाराज ने कहा कि पर्यावरण के शुद्धिकरण के लिए यज्ञ से अतिरिक्त कोई धार्मिक अनुष्ठान नहीं है। पेड़ पौधे हमें प्राणवायु ऑक्सीजन प्रदान करते हैं और वातावरण को संतुलित करने में सहायक होते हैं। अपने जीवन काल में प्रत्येक व्यक्ति को एक पेड़ अवश्य लगाना चाहिए। ताकि पर्यावरण की शुद्धि के साथ-साथ समाज में भी इसका सकारात्मक संदेश प्रसारित हो और हमारी युवा पीढ़ी अपने पर्यावरण के प्रति सजग रहें। श्री पंचायती अखाड़ा बड़ा उदासीन के मुखिया महंत दुर्गादास महाराज ने कहा कि पर्यावरण को संतुलित बनाए रखना सभी का कर्तव्य है। धार्मिक अनुष्ठानों के साथ-साथ संत समाज अपने सेवा प्रकल्पांे के माध्यम से समाज को जागृत करता आया है। पेड़ पौधे मानव जीवन के लिए संजीवनी औषधि के समान है। इसलिए सभी को पौधारोपण अवश्य करना चाहिए। इस अवसर पर डा.जितेंद्र सिंह,विमल कुमार,प्रो.प्रेमचंद्र शास्त्री,नीलाम्बर खर्कवाल,रमेश उपाध्याय,रामचंद्र पाण्डेय,हरीश कुमार,डा.अश्वनी चैहान,मयंक गुप्ता,स्वामी केशव मुनि,स्वामी उमेश मुनि, श्रीमहंत अद्वैत दास,महंत रामसागर मुनि,महंत दामोदर दास,महंत जयेंद्र मुनि,महंत निरंजन दास,महंत प्रेमदास,महेंद्र दामोदर शरण दास,महंत निर्मल दास,महामंडलेश्वर स्वामी संतोषानंद,महामंडलेश्वर स्वामी रूपेंद्र प्रकाश,महंत गोविंद दास,महामंडलेश्वर स्वामी प्रकाशमुनि,महंत श्रवण मुनि,महंत सुतीक्षण मुनि,महंत गंगादास, महंत रंगनाथ दास,महंत सर्वेश मुनि,महंत दुर्गेश मुनि,अनीता शर्मा,सहित कई संत महापुरुष उपस्थित रहे।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।