हरिद्वार। युवा कांग्रेस के प्रदेश संयोजक गौरव कौशिक ने पद से इस्तीफा दे दिया है। गौरव कौशिक ने कहा कि हाल के चुनावों में हार होने बावजूद पार्टी संगठन को मजबूत बनाने के लिए कोई कदम नहीं उठाया जा रहा है। कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ हैं। लेकिन कार्यकर्ताओं को पार्टी में कोई सम्मान नही मिल रहा है। कार्यकर्ता का सम्मान नहीं होगा तो पार्टी कैसे आगे बढ़ेगी। गौरव कौशिक ने कहा कि संगठन के वरिष्ठ नेता समर्पित कार्यकर्ताओं की समस्याओं का भी कोई संज्ञान नहीं लेते हैं। जिससे कार्यकर्ताओं का मनोबल गिर रहा है। गौरव कौशिक ने यह भी आरोप लगाया कि पार्टी में गुटबाजी बढ़ रही है। गुटबाजी के कारण ही पार्टी लगातार कमजोर हो रही है। कांग्रेस के वरिष्ठ पदाधिकारी कार्यकर्ताओं की सुध लें। जिससे कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़े। कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ेगा तो वे दोगुने उत्साह से पार्टी को मजबूत करने में अपना योगदान देंगे।
हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।
Comments
Post a Comment