Skip to main content

असहाय और निर्बल बच्चों में शिक्षा का प्रसार करना ही सेवा भारती का मुख्य उद्देश्य

 


हरिद्वार। सेवा भारती की बैठक का आयोजन अवधूत मंडल स्थित कार्यालय मे हुई,बैठक मे हरिद्वार जिले की समस्त इकाईयों के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने प्रतिभाग किया। बैठक की अध्यक्षता महेश चंद्र काला (संरक्षक प्रांत) ने की। बैठक को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष अजय पाठक ने कहा कि सेवा भारती पिछले कई वर्षों हरिद्वार जिले में सेवा, संस्कार और समरसता पर कार्य कर रही है सेवाभारती पूर्ण रूप से सेवा कार्यों के लिए समर्पित है। उन्होंने कहा कि हमारे केंद्रों पर स्वावलंबन के अंतर्गत सिलाई कढ़ाई केंद्र के साथ ही साथ शिक्षा के लिए कंप्यूटर क्लास का भी आरंभ किया गया है जिससे कई निर्मल बस्ती में रहने वाले बच्चे लाभान्वित होते हैं। सेवा भारती आगे भी जिन बस्ती में सेवा भारती के संस्कार केंद्र नहीं है वहां पर जाकर अपनी सेवा कार्य आरंभ करायेगी जिससे कि शहरों की झुग्गी झोपड़ी व मलिन बस्तियों में रहने वाले बच्चे जिनके माता पिता मजदूरी करने का कारण घर पर नहीं रहते और बच्चे भी बाल अवस्था में ही मजदूरी में लग जाने के कारण ऐसे बच्चे कई बार दुर्व्यसनों के शिकार हो जाते हैं। इस अवसर पर जिला मंत्री दिनेश सकलानी ने बताया कि ऐसे ही असहाय, निर्बल व वंचित बस्तियों के बच्चों में शिक्षा का प्रसार करना ही सेवा भारती का मुख्य उद्देश्य है ताकि इन बच्चों के बच्चों को भी राष्ट्र के विकास की मुख्यधारा में जोड़ा जा सके। बैठक में सेवा भारती के के सी शर्मा, कैलाश शर्मा,महेंद्र अग्रवाल,डॉ महेंद्र असवाल,नीरज गुप्ता, के एन सक्सैना,के सी गोस्वामी,के एस राघव तथा रानीपुर सेवा भारती से अध्यक्ष राजीव महेश्वरी, रणवीर सिंह, सुनील पांडेय,मनोज शुक्ला,शिवनंदन मौर्य आदि पदाधिकारी मौजूद रहे।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।