Skip to main content

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सादगी से मनाया राहुल गांधी का जन्म दिन

 


हरिद्वार। कनखल स्थिल मेयर कैम्प कार्यालय पर कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष व सांसद राहुल गांधी का जन्मदिन सादगी से मनाया गया। कार्यकर्ताओं ने केक काटकर एक दूसरे को राहुल गांधी की जन्म दिन की बधाई दी। इस अवसर पर आयोजित गोष्ठी को संबोधित करते हुए प्रदेश महासचिव डा.संजय पालीवाल ने कहा कि युवाओं द्वारा किए जा रहे अग्निपथ योजना के विरोध को देखते हुए राहुल गांधी का जन्म दिन सादगी पूर्ण तरीके से मनाने का निर्णय लिया गया। पालीवाल ने कहा कि राहुल गांधी की लोकप्रियता भाजपा सरकार से बर्दाश्त नहीं हो रही। इसलिए उनको झूठे मामले में फंसा कर परेशान किया जा रहा है। इसे कांग्रेस कार्यकर्ता बर्दाश्त नहीं करेंगे और जरूरत पड़ने पर आंदोलन को तेज किया जाएगा। महानगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने कहा कि राहुल गांधी बहुत ही सरल स्वभाव के व्यक्ति है और देश की प्रगति और उन्नति के लिए स्पष्टता के साथ अपनी बात कहते हैं। लेकिन केंद्र सरकार उनकी हर बात को विरोध में देखती है और उनके खिलाफ कोई ना कोई झूठा मामला बनाकर जनता को भ्रमित करती है। वह समय दूर नहीं जब जनता को केंद्र सरकार की असलियत का पता चलेगा और जनता केंद्र सरकार को उखाड़ने का कार्य करेगी। पूर्व विधायक रामयश सिंह, मेयर प्रतिनिधि अशोक शर्मा,वरिष्ठ कांग्रेस नेता ओ.पी.चैहान व पूर्व राज्यमंत्री फुरकान अली ने कहा कि राहुल गांधी देश ही नहीं विदेशों में भी लोकप्रिय हैं। उनकी लोकप्रियता को देख केंद्र सरकार उन्हे बदनाम कर रही हैं तथा जो अपराधिक मामला है ही नहीं उसको जबरदस्ती अपराधिक मामला बनाया जा रहा है। इसे कांग्रेसजन कतई बर्दाश्त नहीं करेंगे। इस दौरान पूर्व पालिका अध्यक्ष प्रदीप चैधरी,ज्वालापुर नगर अध्यक्ष यशवंत सैनी,कनखल ब्लाक अध्यक्ष शुभम अग्रवाल,सुभाष नगर अध्यक्ष कैलाश प्रधान,जटाशंकर श्रीवास्तव,शिवालिकनगर ब्लाक अध्यक्ष चैधरी गुलबीर सिंह,ग्रामीण जिला अध्यक्ष राजीव चैधरी, महिला नेत्री सपना सिंह,आशा यादव, प्रदेश सचिव डा.दिनेश पुंडीर,शुभम जोशी,नवेज अंसारी, रचित अग्रवाल,उदित विद्याकुल,रणवीर शर्मा,एसएसी विभाग अध्यक्ष सुनील कुमार,ब्रजमोहन बड़थ्वाल,हरद्वारी लाल,सत्येंद्र वशिष्ठ,राजकुमार ठाकुर,जगदीश प्रसाद,वीरेंद्र भारद्वाज,वसीम सलमानी आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे। 


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।