Skip to main content

बूथ और शक्ति केंद्र का कार्यकर्ता ही भाजपा की असली ताकतःमदन कौशिक

 


हरिद्वार। भारतीय जनता पार्टी की मध्य हरिद्वार मंडल की मंडल कार्यसमिति की बैठक शुभारंभ वेंकट हॉल में संपन्न हुई बैठक मैं बतौर मुख्य अतिथि बोलते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता आधारित दल है और भारतीय जनता पार्टी का बूथ का कार्यकर्ता ही पार्टी की असली ताकत है जिसके अथक मेहनत और परिश्रम से आज पार्टी दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी बन गई है उन्होंने कहा की जनता का जिस प्रकार से बढ़ता हुआ आशीर्वाद पिछले कुछ वर्षों से पार्टी को मिल रहा है आप सब कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी और जवाबदेही भी बढ़ गई हैं पार्टी के सभी पदाधिकारी सरकार और जनता के बीच सेतु का काम करें और उनकी समस्याओं का त्वरित निराकरण करें। कार्य समिति के मुख्य वक्ता भाजपा जिला महामंत्री विकास तिवारी ने कहा की पार्टी का इस समय बूथ सशक्तिकरण अभियान पूरे देश मे चल रहा है हरिद्वार जनपद में होने वाले आगामी जिला पंचायत चुनाव और निकाय के चुनाव में पार्टी शानदार प्रदर्शन करेगी लेकिन उसके लिए कार्यकर्ताओं को अभी से जुट जाना होगा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की जन कल्याणकारी नीतियां और उत्तराखंड के युवा मुख्यमंत्री माननीय पुष्कर सिंह धामी जी की लोकप्रियता के आधार पर हम हरिद्वार के जिला पंचायत चुनाव को बड़े अंतर से जीतेंगे विकास तिवारी ने कार्यसमिति में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं से वृत्त निवेदन लिया उन्होंने पिछले कार्यक्रमों की समीक्षा की वहीं आगामी कार्यक्रमों की और पार्टी की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी उपस्थित सभी पदाधिकारियों को दी कार्यसमिति की अध्यक्षता भाजपा मंडल अध्यक्ष राजकुमार अरोड़ा ने की और संचालन योगेंद्र पाल रवि द्वारा किया गया आज की कार्यसमिति में पूर्व पालिका अध्यक्ष राजकुमार अरोड़ा, भाजपा प्रदेश महिला मोर्चा महामंत्री अनु कक्कड़, सिद्धार्थ कौशिक, पूर्व मंडल अध्यक्ष संजय सहगल, कुसुम गांधी, आभा शर्मा, मृदुला सिंघल डॉक्टर विशाल गर्ग, विशाल राठौर, विशाल खेरवाल, तुशांक भट्ट, पार्षद सपना शर्मा, मोनिका सैनी, निशा नौटियाल, नेपाल सिंह, राजेंद्र कटारिया आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।