हरिद्वार। सिडकुल में हुई कर्मचारी की हत्या के पीछे महिला का हाथ हो सकता है, ऐसा पुलिस का मानना है। पुलिस ने महिला से पूछताछ भी शुरू कर दी है। पुलिस संभावना जता रही है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। मंगलवार रात को फैक्ट्री से लौट रहे कर्मचारी अंकित निवासी रावली महदूद की अज्ञात युवक ने चाकू घोंपकर हत्या कर दी थी। अंकित के चाचा रमेश की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज किया था। कर्मचारी के दोस्तों से भी पुलिस ने पूछताछ की थी। अभी तक 12 लोगों से पूछताछ की जा चुकी है। अंकित के मोबाइल से पुलिस को कुछ सबूत मिले हैं। पुलिस प्रारंभिक जांच में हत्या की वजह एक महिला को मानकर चल रही है। इंस्पेक्टर प्रमोद उनियाल ने बताया क िहत्या के पीछे महिला का हाथ हो सकता है। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।
हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।
Comments
Post a Comment