हरिद्वार। नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा के संयोजन में शिवालिक नगर स्थित संस्कार पार्क में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। राजीव शर्मा ने उपस्थित क्षेत्रवासियों के साथ योग किया एवं योग को दिनचर्या में शामिल करने का संदेश दिया। इस अवसर पर वरिष्ठ समाजसेवी अवनीश मिश्रा, रविकांत गुप्ता, पूर्व मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र बोरी, सभासद पंकज चैहान व हरिओम चैहान, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य धर्मेंद्र विश्नोई, भाजपा मंडल महामंत्री कैलाश भंडारी, उपाध्यक्ष हिमांशु चैधरी, मंडल मंत्री सोनिया अरोड़ा, युवा मोर्चा अध्यक्ष गौरव रौतेला, युवा महामंत्री अंशुल शर्मा, उपाध्यक्ष गौरव गुर्जर, पवन शर्मा, शशि भूषण पांडे, अशोक शर्मा, अरुण पंडित, अमित भट्ट, राजेश बालियान, नवीन भट्ट, अशोक शर्मा अवधेश राय, दीपक नौटियाल, महावीर गुसाईं, अजय अरोड़ा, अंकुश मलिक, आर्यन, सुधांशु राय, भानु प्रताप ,प्रदीप चंदेल, दिनेश चैहान, मुदित शर्मा आदि शामिल रहे।
हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।
Comments
Post a Comment