Skip to main content

ग्रामीणों ने विधायक का सम्मान कर की समस्याओं को दूर करने की मांग

 


हरिद्वार। ज्वालापुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम गांजा माजरा के ग्रामीणों ने सम्मान समारोह का आयोजन कर विधायक रवि बहादुर को सम्मानित किया। इस अवसर पर ग्रामीणों ने विधायक रवि बहादुर को समस्याओं से अवगत कराते हुए निराकरण की मांग भी की। ग्रामीणों ने विधायक को बताया कि गांव की मुख्य सड़क की हालत बेहद खराब को चुकी है। सड़क में करीब आठ फीट गहरा गड्ढा बना हुआ है। जिसमे बारिश होने पर जलभराव हो जाता है। जिसके कारण आवाजाही में परेशानियों का सामना करना पड़ता है। राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, राजकीय उच्चत्तर प्राथमिक विद्यालय और आंगनवाड़ी केन्द्र परिसर में भी जलभराव की समस्या है। जलभराव होने पर छात्रों को बहुत परेशानी का सामना करना पड़ता है। सड़क के अलावा गांव में पेयजल, बिजली, नाली आदि समस्याएं भी बनी हुई हैं। जिनका जल्द समाधान किया जाना चाहिए। विधायक रवि बहादुर ने ग्रामीणों को आश्वासन देते हुए कहा कि गांव की सभी समस्याओं को दूर किया जाएगा। जैसे-जैसे विकास कार्यो के लिए सरकार से बजट आवंटित होते ही विकास कार्य शुरू करा दिए जाएंगे। विकास कार्यो के लिए प्राप्त हुए डेढ़ करोड़ रुपए से क्षेत्र के कई गांवों में विकास कार्य भी शुरू करा दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि जनता ने जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी है। उसे पूरी निष्ठा से निभाया जाएगा। इस अवसर पर अरविंद कांबोज,घनश्याम कांबोज, मास्टर सुरेंद्र,मास्टर सुभाष चंद,राकेश प्रधान, राव शफात,बाबूराम उपाध्याय,नरेश कांबोज,राकेश कांबोज,परवेश कांबोज,करण कांबोज,अंजेश, कुसुमपाल,अनुज,जीवन,पप्पू कश्यप,प्रमोद,धर्मेंद्र,रविंद्र,ओमपाल,राव जुनेद,आदेश कटारिया,शारिक अली,सागर बेनवाल,सुखपाल आदि मौजूद रहे। 


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।