Skip to main content

अंतिम चरण की और जा रहा है कलयुग-स्वामी विज्ञानानंद सरस्वती


 हरिद्वार। श्रीगीता विज्ञान आश्रम के परमाध्यक्ष महामंडलेश्वर स्वामी विज्ञानानंद सरस्वती महाराज ने कहा है कि भारत विश्व शक्ति बनकर उभर रहा है। जबकि अन्य देश आपस में लड़कर बर्बाद हो रहे है। कलयुग अपने अंतिम चरण की ओर जा रहा है और कुछ देश विध्वंसक अस्त्र-शस्त्रों का प्रयोग करने की योजना बना रहे हैं। लेकिन भारत अपने धर्म शास्त्रों के अनुरूप सत्ता का संचालन कर रहा है। वे आज दक्ष नगरी के विष्णु गार्डन स्थित आश्रम में चार धाम यात्रा से लौटे श्रद्धालुओं को भारत की ऋषि परंपरा की जानकारी दे रहे थे। भारत को ऋषि और कृषि प्रधान देश बताते हुए उन्होंने कहा कि हमारे ऋषि-मुनियों ने जिन शोध एवं सिद्धांतों का संचालन किया था। विज्ञान को अभी वहां तक पहुंचने में काफी समय लगेगा। हरि व्यापक सर्वत्र समाना का भावार्थ समझाते हुए उन्होंने कहा कि प्रकृति का परमतत्व सर्वत्र समान रूप से विद्यमान है। लेकिन कुछ स्थान विशेष होते हैं। जिनका दर्शन करने मात्र से व्यक्ति का कल्याण हो जाता है। धर्म एवं तीर्थ स्थलों की मर्यादा को महान बताते हुए उन्होंने कहा कि भक्तों की श्रद्धा में इतनी शक्ति होती है कि वह भगवान को जहां और जिस रूप में याद करता है। भगवान स्वयं जाकर अपने भक्तों की सहायता करते हैं। गुरु को गोविंद प्राप्ति का सोपान बताते हुए उन्होंने कहा कि श्रीहरि के त्रेता एवं द्वापर अवतारियों ने भी गुरु कृपा से ही महानता प्राप्त की और भक्त भी वही श्रद्धावान बनकर उन्नति और सुख शांति की अनुभूति करता है। जिस पर गुरु की कृपा होती है। संतो को भगवान का स्वरूप बताते हुए उन्होंने कहा कि स्वर्ग के देवता भी संतो को नमन कर भगवत प्राप्ति की आकांक्षा रखते हैं और भगवान की भाति ही देवता भी संतो के दर्शन को लालायित रहते हैं।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।