Skip to main content

श्री हरेराम आश्रम में संतों ने किया गोला साहेब का पूजन


 हरिद्वार। ब्रह्मलीन महामण्डलेश्वर स्वामी असंगानंद महाराज की 50वीं पुण्य तिथि के अवसर पर कनखल स्थित श्री हरेराम आश्रम में मनाए जा रहे स्वर्ण जयंती समारोह के पहले चरण के कार्यक्रमों के संपन्न होने पर श्री पंचायती अखाड़ा बड़ा उदासीन की भ्रमणशील जमात के रमता पंचो के सानिध्य में आश्रम में गोला पूजन किया गया और विश्व कल्याण की कामना करते हुए संतों ने देश में एकता और अखंडता बनाए रखने का संकल्प लिया। इस अवसर पर श्री हरेराम आश्रम के अध्यक्ष महामण्डलेश्वर स्वामी कपिल मुनि महाराज ने भ्रमणशील जमात के रमता पंचो और सभी संत महापुरुषों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पूज्य गुरूदेव ब्रह्मलीन स्वामी असंगानंद महाराज की स्मृति में वर्तमान वर्ष को स्वर्ण जयंती वर्ष के रूप में मनाया जाएगा और तीन कथाओं सहित कई धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। स्वामी कपिल मुनि महाराज ने कहा कि ब्रह्मलीन स्वामी असंगानंद महाराज जैसे महापुरूष कभी-कभी ही अवतरित होते हैं। जिनके स्मरण मात्र से ही गौरव की अनूभूति होती हैं। वे सौभाग्यशाली हैं कि उन्हें महान गुरूओं का सानिध्य व आशीर्वाद प्राप्त हुआ। आज भी आत्मिक रूप से उन्हें गुरूजनों का मार्गदर्शन प्राप्त हो रहा है। उन्होंने कहा कि संत परंपरा भारत को आज पूरे विश्व में गौरवान्वित कर रही है। जगतगुरु भगवान श्रीचंद्र,स्वामी विवेकानंद सरस्वती और रामकृष्ण परमहंस जैसे विद्वान महापुरुषों ने भारतीय संस्कृति का परचम पूरे विश्व में फहराया है। उन्हीं की प्रेरणा से संत समाज धर्म के संरक्षण संवर्धन में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करता रहा है। श्री पंचायती अखाड़ा बड़ा उदासीन के श्रीमहंत रघुमुनि महाराज ने कहा कि संत महापुरुष गोला साहेब की प्रेरणा से भारत ही नहीं अपितु पूरे विश्व में भारतीय संस्कृति एवं सनातन धर्म का प्रचार प्रसार कर रहे हैं और समाज में फैली कुरीतियों को दूर कर समाज का मार्गदर्शन करने में संत समाज ने हमेशा ही अग्रणी भूमिका निभाई है। महामंडलेश्वर स्वामी कपिल मुनि महाराज विद्वान एवं तपस्वी संत हैं। जो सनातन परंपराओं का निर्वहन करते हुए अपने गुरु के नाम को गौरवान्वित कर रहे हैं। श्री पंचायती अखाड़ा बड़ा उदासीन के मुखिया महंत दुर्गादास महाराज ने कहा कि अखाड़े की भ्रमणशील जमात के रमता पंचों के सानिध्य में गोला साहेब के पूजन का अवसर सौभाग्य से प्राप्त होता है। संतों का जीवन सदैव राष्ट्र कल्याण के लिए समर्पित रहता है पवित्र गोला साहेब भगवान सभी संतो को राष्ट्र कल्याण के लिए प्रेरित करते हैं। महामण्डलेश्वर स्वामी दिव्यांबर मुनि महाराज एवं महामण्डलेश्वर स्वामी हरिचेतनानंद महाराज ने कहा कि गुरूजनों की महिमा अपरंपार है। गुरू जनों के आशीर्वाद व कृपा से प्रत्येक कार्य में सफलता मिलती है। इस अवसर पर मुखिया महंत दुर्गादास,स्वामी वेदानंद,श्रीमहंत अद्वैतानंद,महंत दामोदर दास,महंत हंसराम दास,महंत दामोदर शरण दास,महंत सुतिक्ष्ण मुनि, महंत कृष्ण मुनि,महंत रामसागर मुनि, साध्वी प्रभा मुनि,महंत दर्शनदास,महंत जयेंद्र मुनि, स्वामी केशव मुनि,महंत प्रेमदास,महंत प्रकाश मुनि,महंत गोविंददास,महंत शुभम गिरी,स्वामी परमेश्वर मुनि आदि संत व बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। 


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।