Skip to main content

जनपद मे किया जायेगा पांच लाख पौघारोपण,जिलाधिकारी ने दिए जरूरी निर्देश


 हरिद्वार। जिला गंगा संरक्षण समिति की बैठक में जिलाधिकारी विनय शंकर पाण्डेय ने प्रदूषण से जुड़ी योजनाओं की समीक्षा करते हुए विभिन्न निर्देश दिए। शनिवार को आयोजित बैठक में गंगा संरक्षण से सम्बन्धित विभिन्न बिन्दुओं को चर्चा के लिये सदस्य संयोजक,उप वन संरक्षक,जिला गंगा संरक्षण समिति दीपक सिंह ने जिलाधिकारी के सम्मुख प्रस्तुत किया। बैठक में आगामी 21 जून को आयोजित होने वाले अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस की व्यवस्थाओं के सम्बन्ध में विस्तृत चर्चा हुई। इस पर जिलाधिकारी ने बारिश की संभावनाओं को देखते हुये अधिकारियों को अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के लिये बी-प्लान भी तैयार रखने के निर्देश दिये ताकि बारिश होने पर निर्बाध रूप से कार्यक्रम सम्पन्न हो सके। जिलाधिकारी ने बैठक में कस्सावान नाले के सम्बन्ध में जानकारी लेते हुए कहा कि जल्द ही नाले का निरीक्षण किया जायेगा,तत्पश्चात स्थलीय निरीक्षण में जो भी कमी होगी, उसे दूर किया जायेगा। बैठक में सीसीटीवी लगाने के अनुरोध पर जिलाधिकारी ने सहमति प्रदान की। बैठक में उप वन संरक्षक दीपक सिंह ने नमामि गंगे परियोजना के तहत जनपद हरिद्वार में पांच लाख पौधे लगाने की योजना के सम्बन्ध में जानकारी दी। जिलाधिकारी ने सिंचाई विभाग,कृषि,स्वास्थ्य सहित सम्बन्धित विभागों को निर्देश दिये कि जिन विभागों के पास भूमि उपलब्ध है, वे पौधा रोपण के सम्बन्ध में अपना प्रस्ताव तीन दिन के भीतर अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें ताकि पांच लाख पौधा रोपण का लक्ष्य प्राप्त किया जा सके। उप वन संरक्षक ने कहा कि विभागों को केवल जमीन देनी है, बाकी कार्य वन विभाग नमामि गंगे के तहत करेगा। जिलाधिकारी ने व्यापारियों से भी अपील की कि वे भी पर्यावरण के संरक्षण में सहभागिता के तहत अपनी-अपनी दुकानों के सामने दो गमले तथा डस्टबिन रखना सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने समिति की बैठक में कृषि विभाग के अधिकारियों से गंगा के किनारे आर्गनिक खेती के सम्बन्ध में जानकारी ली। श्री पाण्डेय को उप वन संरक्षक ने कुछ सामाजिक कार्यकर्ताओं द्वारा जिला गंगा संरक्षण समिति में सदस्यों की संख्या बढ़ाने के अनुरोध के सम्बन्ध में जानकारी दी। इस पर जिलाधिकारी ने कहा कि ऐसे सामाजिक कार्यकर्ता अपना प्रोफाइल उपलब्ध करा दें, उसी के अनुसार सदस्य संख्या बढ़ाने का निर्णय समिति में लिया जायेगा। बैठक में विभिन्न गंगा घाटों में स्थापित लगभग 150 चेंजिंग रूम की साफ-सफाई के मामले पर चर्चा हुई। जिस पर जिलाधिकारी ने मुख्य नगर आयुक्त एवं गंगा सभा के पदाधिकारियों से विस्तृत जानकारी ली, जिन्होंने बताया कि इस पर लगभग 15 लाख प्रतिमाह का खर्च अनुमानित है। इस पर जिलाधिकारी ने कहा कि अनटाइड फण्ड से यह व्यवस्था कर दी जायेगी। जिलधिकारी ने कहा कि जहां-जहां पर भी अतिक्रमण है, वह हटाया जाये, इसे किसी भी कीमत में बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। उन्होंने कहा कि आगामी 21 जून से अतिक्रमण के खिलाफ सघन अभियान चलाया जायेगा। गंगा सभा के पदाधिकारियों द्वारा बैठक में हरकीपैड़ी के चिह्नित स्थान पर हाईमास्ट पोल लाइट स्थापित करने का अनुरोध किया गया, जिस पर जिलाधिकारी ने अपनी सहमति प्रदान की। समिति की बैठक में निराश्रित पशुओं की व्यवस्था किये जाने के सम्बन्ध में भी विचार-विमर्श हुआ,जिस पर जिलाधिकारी ने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को जिला योजना में बजट की व्यवस्था करने के निर्देश दिये। श्री विनय ने नालों की सफाई के सम्बन्ध में भी जानकारी ली। इस पर एमएनए ने बताया कि 70 प्रतिशत नालों की सफाई हो चुकी है। बैठक मे अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व)वीर सिंह बुदियाल,अपर जिलाधिकारी प्यारे लाल शाह, एमएनए दयानन्द सरस्वती, अध्यक्ष श्रीगंगा सभा प्रदीप झा, महामंत्री तन्मय वशिष्ठ, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ0 योगेश भारद्वाज, कृषि अधिकारी विजय देवराड़ी,परियोजना प्रबन्धक जल निगम आर0के0 जैन, अधिशासी अभियन्ता सिंचाई सुश्री मंजू,एसीएमओ पंकज जैन,सह संयोजक नमामि गंगे विचार मंच शिखर पालीवाल, रामेश्वर गौड़,गंगा प्रहरी मनोज निषाद, अभिषेक चैहान,जिला गंगा संरक्षण समिति से जुड़े स्वयंसेवी संगठन,वन विभाग,प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड सहित सम्बन्धित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित थे।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।