Skip to main content

लगातार बिगड़ रही धर्मनगरी की व्यवस्थाएं-सचिन बेदी

 हरिद्वार। आम आदमी पार्टी नेता एडवोकेट सचिन बेदी ने कहा कि धर्मनगरी हरिद्वार की व्यवस्थाएं लगातार बिगड़ रही हैं। बदहाल व्यवस्थाओं के लिए जिम्मेदारी तय होनी चाहिए। प्रैस को जारी बयान में सचिन बेदी ने कहा कि प्रतिवर्ष लाखों तीर्थयात्री गंगा स्नान व अन्य धार्मिक कार्यो के लिए हरिद्वार आते हैं। लेकिन इन दिनों शहर की व्यवस्थताएं बदहाल है। सब कुछ भगवान भरोसे चल रहा है। ट्रैफिक प्लान सही तरीके लागू ना होने तथा उचित वाहन पार्किंग स्थल की व्यवस्था ना होने के कारण शहर में जाम की समस्या आम बात हो गई हैै। जिसका खामियाजा शहर की जनता और यहां आने वाले श्रद्धालुओं को भुगतना पड़ रहा है। यातायात नियमों का सुचारु रूप से क्रियान्वयन एवं सही प्रकार से पालन न करवा पाना भी जाम लगने की एक प्रमुख वजह है। गंगा घाटों पर लगे कूड़े के ढेर और इधर उधर फैली गंदगी बदहाली की दास्तां खुद बयां कर रही है। यहां ना तो कोई सफाईकर्मी और ना ही कोई कूड़ेदान नजर आता है। प्रशासन का पॉलिथीन मुक्त शहर होने का दावा भी खरा नही उतर रहा है। प्रतिबंधित होने के बावजूद गंगा घाटों पर पन्नी की चटाई एवं प्लास्टिक का अन्य सामान बेरोक टोक धड़ल्ले से बिक रहा है। हरिद्वार के ब्रह्मपुरी मौहल्ले की ओर से नाले से दो सप्ताह से अधिक समय से लगातार गंदे पानी और उसमें पड़ी गंदगी का मुख्य मार्ग पर रिसाव हो रहा है। लेकिन संबंधित विभाग द्वारा इस ओर कोई  ध्यान नहीं दिया जा रहा है। यह मार्ग लोगों के आवागमन का मुख्य मार्ग है। जिससे प्रतिदिन हजारों लाखों की संख्या में लोगों का आवागमन होता है और यह मार्ग मां मनसा देवी मंदिर के लिए भी जाता है। नाले का गंदा पानी और उसकी गंदगी लोगों का मार्ग तो अवरुद्ध कर ही रहे है । गंदा पानी सीधे गंगा में जा रहा है। सफाईकर्मियों द्वारा इस समस्या के निदान का अपने स्तर से भरसक प्रयास किया गया परंतु समस्या विकट होने के कारण सफलता नहीं मिल सकी। संबंधित विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा इसका आज तक कोई समाधान नहीं किया गया। वार्डो में कूड़ा निस्तारण की कोई समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण यह जटिल समस्या बनती जा रही है। मेला क्षेत्र में अतिरिक्त सफाई कर्मचारियों की भी कोई व्यवस्था नहीं की जा रही है। युवाओं में पनप रही नशे की लत भी एक गम्भीर विषय बनती जा रही है। धर्मनगरी में विभिन्न प्रकार के नशों का कारोबार दिन प्रतिदिन फल फूल रहा है। लेकिन प्रशासन अंजान बना हुआ है। नशे का कारोबार करने वालों के खिलाफ कोई सख्त कार्रवाई नहीं होने से तीर्थनगरी की मर्यादा भंग हो रही है। 


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।