Skip to main content

पतंजलि विश्वविद्यालय में भी होगा नाट्यकला का शिक्षण-प्रशिक्षणः स्वामी रामदेव

 


हरिद्वार। पुनश्चर्या पाठ्यक्रम के 10वें दिन ब्रह्माण्ड की धुरी काशी एवं समृद्धि की नगरी मुम्बई से आये हुए संगीत विशेषज्ञों द्वारा कला, भारतीय शास्त्रीय संगीत एवं नाट्य शास्त्र की महत्वपूर्ण अवधारणाओं पर प्रकाश डाला गया। पतंजलि विश्वविद्यालय सभागार के रंगमंच पर संगीत की विदुषियों एवं अतिथि विद्वानों का स्वागत विश्वविद्यालय के प्रति-कुलपति प्रो. महावीर अग्रवाल,कुलानुशासिका साध्वी डॉ.देवप्रिया एवं कुलसचिव डॉ.पुनिया ने किया। इस कार्यक्रम में पतंजलि विश्वविद्यालय के कुलगुरु स्वामी रामेदव द्वारा अतिथियों एवं प्रतिभागियों को पावन आर्शीर्वाद प्राप्त हुआ। स्वामी रामदेव ने विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों हेतु नाट्यकला के शिक्षण-प्रशिक्षण के लिए अतिथि वक्ताओं को समय≤ पर आने का आमंत्रण भी दिया। साथ सभागार मे बैठे सभी प्रतिभागियो को नाट्य शास्त्र के माघ्यम से कैसे रामायण और महाभारत को करके उसकी महिमा का गुण गान किया जाता था। प्रभु राम के आर्दशो को  नाट्य के माघ्यम से दर्शा के उन्का अनुसरण करने के लिये प्रेरित किया जाता था। प्राचीन काल मे नाट्य शास्त्र ही ऐसा दर्शन था जिसके माघ्यम से मानव समाज को असानी से समझाया जा सकता था। प्रथम सत्र को सम्बोधित करते हुए मुम्बई की डॉ. संध्या पुरेचा द्वारा नाट्यशास्त्र का विस्तार से परिचय दिया गया। इस क्रम उन्होंने नाट्यशास्त्र के 11 अंगों, स्वर उत्पत्ति, दैवीय और मानुषी सिद्धि सहित विभिन्न प्रकार के भावों व रसों की सारगर्भित व्याख्या की। उपनिषद् का सन्दर्भ देते हुए उन्होंने कहा कि रस ही परब्रह्म है एवं वैदिक काल में विभिन्न उत्सवों पर भी नाट्य का प्रचलन था। एक कलाकार की विषेशता बताते हुए उन्होंने कहा कि अभिनयकर्त्ता को स्थिर ध्यान वाला, सत्वगुण से युक्त एवं जितेन्द्रिय होना चाहिए। बनारस हिन्दू वि.वि. की संगीत विदुषी एवं संगीत प्रभाकर की उपाधि से अलंकृत प्रो.संगीता पण्डित ने अपने व्याख्यान में संगीत का शिक्षा, चिकित्सा एवं अनुसंधान के क्षेत्र में हो रहे नव्य प्रयोगों से प्रतिभागियों का मार्गदर्शन किया। उन्होंने संगीत को चेतना के विकास, सहनशीलता, संयम, अनुशासन, नैतिक व आध्यात्मिक मूल्यों का संवाहक बताया। प्रो.संगीता ने यजुर्वेद में वर्णित ‘तन्मे मनः शिवसंकल्पमऽस्तु’ का गायन कर सभी को शुभ संकल्प एवं विकल्प रहित संकल्प की उपयोगिता बताई। अपने उद्बोधन के क्रम उन्होंने प्रातःकाल से रात्रि काल तक प्रयोग किये जाने वाले विभिन्न रागों की सम्मोहक प्रस्तुति दी। काशी से पधारे डॉ.इन्द्रमोहन चैधरी एवं पंकज राय द्वारा भी प्रस्तुति दी गयी। पुनश्चर्या पाठ्यक्रम के संयोजक प्रो.महावीर अग्रवाल एवं सह-संयोजिका डॉ.साध्वी देवप्रिया ने प्रतिभागियों को संगीत सरिता में स्नान कराने के लिए पतंजलि विश्वविद्यालय परिवार की ओर से आभार प्रकट किया एवं ऋषिद्वय के साहित्यों को उपहार स्वरूप प्रदान किया। आचार्यो में संस्कृत सम्भाषण की कला विकसित करने के उद्दे्श्य से आचार्य गौतम द्वारा संस्कृत कक्षा का आयोजन भी किया गया। पुनश्चर्या पाठ्यक्रम में प्रो. के. एन. एस. यादव ,राकेश मित्तल, प्रो. पारन, प्रो.कटियार, स्वामी परमार्थदेव, डॉ.निर्विकार,स्वामी आर्शदेव सहित वि.वि. के विभिन्न संकायों के आचार्य एवं शोध छात्र उपस्थित रहे। सत्रों का सफल संचालन डॉ.निवेदिता एवं डॉ.आरती द्वारा किया गया।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।