Skip to main content

मुस्लिम समाज के लोगों ने जतायी देश में नफरत के माहौल पर चिंता

 


हरिद्वार। शहर के मुस्लिम समाज के गणमान्य लोगों की बैठक पूर्व राज्य मंत्री फुरकान अली एडवोकेट के शारदानगर ज्वालापुर स्थित कैम्प कार्यालय पर आयोजित की गई। बैठक का संचालन करते हुए फुरकान अली एडवोकेट ने कहा कि जिस प्रकार से देश में नफरत का माहौल बनाया जा रहा है। यह बहुत बड़ी चिंता का विषय है। अभी हाल ही में ही भाजपा प्रवक्ता नुपुर शर्मा ने पैगम्बर हजरत मौहम्मद साहब पर आपत्तिजनक टिप्पणी की है। जिसकी पूरा मुस्लिम समाज कड़े शब्दांे में निन्दा करता है। इस प्रकार के बयान न सिर्फ देश की शान्ति के लिए खतरा हैं। बल्कि साम्प्रदायिक सदभाव और देश की एकता और अखण्डता के लिए खतरा भी हैं। वरिष्ठ अधिवक्ता सज्जाद अहमद एवं पार्षद इसरार सलमानी ने संयुक्त रूप से कहा कि ये नफरत वाले बयान जो आये दिन आ रहे हैं,भारत की गंगा-जमुनी तहजीब को नुकसान पहुंचाने वाले हैं। इस प्रकार के बयान देने वालों को भाजपा का संरक्षण प्राप्त है। समाजसेवी अकबर खान, पार्षद शाहबुद्दीन अंसारी और इरशाद खान ने संयुक्त रूप से कहा कि पैगम्बर हजरत मौहम्मद साहब के विरुद्ध किसी भी टिप्पणी को बर्दाश्त नहीं करेंगे, हम कानून और संविधान के दायरे में रहकर नुपूर शर्मा और उस जैसे व्यक्तियों के विरुद्ध कानूनी कार्यवाही की मांग करते हैं। पार्षद रियाज अहमद और डा.शमशाद ने संयुक्त रूप से कहा कि यह देश सभी का है और सभी धर्मो के लोग यहां भाईचारे से रहते हैं। लेकिन कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा टीका-टिप्पणी की जाती है और देश का माहौल खराब होता है। इरफान अली, सुलतान खान, हैदर अली, इरफान अब्बासी, पार्षद मेहरबान खान और अरशद ख्वाजा ने संयुक्त रूप से कहा कि पैगम्बर हजरत मौहम्मद साहब जैसे आदर्श पर टिप्पणी करना ना सिर्फ नुपूर शर्मा की मानसिकता को दर्शाता है। बल्कि उसकी शिक्षा के स्तर को भी दर्शाता है। नावेद अख्तर, अहसान अंसारी,शौकीन गौड,सददीक गाड़ा, अफजल ख्वाजा,हाजी शेरू, अनीस खान आदि ने कहा कि सरकार और प्रशासन को ऐसे व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर से कठोर कार्यवाही करनी चाहिए। बैठक के अन्त में उपस्थित लोगों ने देश के सभी नागरिकों से शान्ति बनाये रखने की अपील की। 


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।