Skip to main content

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राजेश शिवपुरी का निधन, हरिद्वार में शोक की लहर


 हरिद्वार। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राजेश शिवपुरी का देहरादून के एक निजी अस्पताल में आज दोपहर में निधन हो गया। 62वर्षीय शिवपुरी अपने पीछे पत्नी दो बच्चे एक छोटा भाई और एक छोटी बहन छोड़ गए हैं। राजेश शिवपुरी की गिनती कांग्रेस में बौद्धिक वर्ग में होती थी, वह भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के विधायक रहे और सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ एडवोकेट राजेंद्र कुमार गर्ग के बेहद नजदीक थे। हार्ट अटैक से उनकी मृत्यु हुई। उनके छोटे भाई वरिष्ठ पत्रकार अवधेश पुरी ने यह जानकारी देते हुए बताया कि आज सुबह उन्हें हरिद्वार के एक प्राइवेट अस्पताल में इलाज के दौरान ऑक्सीजन की कमी होने लगी थी उन्हें तुरंत देहरादून के एक बड़े अस्पताल ले जाया गया,जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बेहद मिलनसार प्रवृत्ति के राजेश शिवपुरी तत्कालीन नारायण दत्त तिवारी सरकार में योजना आयोग के सदस्य थे ,वे कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता भी रहे और वे पिछले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की चुनावी घोषणा पत्र समिति के सदस्य भी थे। राजेश शिवपुरी ने सक्रिय राजनीति में 1977 में भाग लिया जब वे भारतीय राजनीति के दिग्गज हेमवती नंदन बहुगुणा कि कांग्रेस फॉर डेमोक्रेसी के वरिष्ठ पदाधिकारी बनाए गए 1977 में जब हेमवती नंदन बहुगुणा ने कांग्रेस से त्यागपत्र दिया तो राजेश शिवपुरी भी कांग्रेस से अलग होकर कांग्रेस फॉर डेमोक्रेसी में शामिल हो गए। 1980 में जब हेमवती नंदन बहुगुणा कांग्रेस में शामिल हुए तो शिवपुरी भी कांग्रेस में शामिल हो गए। राजेश पुरी सिद्धांत वादी राजनेता माने जाते थे और वे धर्मनिरपेक्ष सिद्धांतों के प्रति हमेशा अडिग रहे। उनके निधन पर पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा हरीश रावत कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करण मेहरा नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रीतम सिंह ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी सतपाल ब्रह्मचारी संजय पालीवाल प्रेस क्लब हरिद्वार के अध्यक्ष श्रवण झा महामंत्री अश्विनी अरोड़ा श्रमजीवी यूनियन के जिलाध्यक्ष संजय आर्य महामंत्री अमित कुमार एनयूजे के जिलाध्यक्ष राहुल वर्मा महामंत्री संदीप रावत समेत विभिन्न संगठनों ने गहरी संवेदना प्रकट करते हुए उन्हें भावांजलि अर्पित की।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।