हरिद्वार। शिवमूर्ति से तुलसीचैक कनखल मार्ग के मायापुर क्षेत्र के शिवमूर्ति के निकट धंसी हुए सड़क का काम न होने से नाराज व्यापारियों ने प्रदर्शन कर नारेबाजी की। व्यापारियों ने आरोप लगाया कि पांच दिनों से काम नहीं किया है। मायापुर व्यापार मंडल के अध्यक्ष भोला शर्मा के नेतृत्व में व्यापारियों ने शनिवार को जल संस्थान और नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन किया। भोला शर्मा ने कहा कि पांच से मायापुर रोड पर गोल्डन होटल के सामने रोड को बंद कर खोदकर छोड़ रखा है। कोई भी अधिकारी इसकी सुध लेने को तैयार नहीं है। पांच दिनों से सड़क को बंद किया हुआ है। रोजाना सड़क बैठ जाती है। गिरीश भाटिया और सचिन पाराशर ने कहा कि अधिकारियों की मनमर्जी के चलते जनता और व्यापारियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सड़क बिल्कुल बंद पड़ी है। सारा दिन जाम लगा रहता है। पार्षद नगर निगम विनीत जोली ने कहा कि जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ तो हम व्यापारियों के कंधे से कंधा मिलाकर उनके साथ खड़े हैं। इस मौके पर राजेश भाटिया,मोहित चड्ढा, मोहित मनचंदा,ललित अरोरा,बालेश भार्गव,सुरेंद्र नेगी,हनी बिल्खू,राजेश भाटिया,संजय तनेजा, प्रशांत चैधरी, गौरव त्यागी आदि शामिल रहे।
हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।
Comments
Post a Comment