Skip to main content

पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने सुरेश्वरी देवी मंदिर में किया पौधारोपण

 


हरिद्वार। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर नगर पालिका शिवालिक नगर के अध्यक्ष राजीव शर्मा के नेतृत्व में मां सुरेश्वरी देवी मंदिर परिसर व राजा जी नेशनल पार्क में रुद्राक्ष, अमरुद, लीची व अन्य उपयोगी वृक्षों के पौधों का रोपण किया गया। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने कहा कि आज के समय में पर्यावरण असंतुलित हो गया है। बढ़ती आबादी,औद्योगीकरण,प्राकृतिक संसाधनों के अंधाधुंध इस्तेमाल से विश्व का तापमान चिंताजनक स्तर पर बढ़ रहा है। इसलिए सभी को पर्यावरण को संतुलित करने के लिए कोशिश करनी चाहिए। इसके लिए पर्यावरण, प्रदूषण, ग्रीनहाउस के प्रभाव, ग्लोबल वार्मिंग आदि मुद्दों के बारे में लोगों को जागरूक करने की जरूरत है। इसके लिए सबसे पहले अपने आसपास पेड़ पौधे लगाकर शुरुआत करनी चाहिए और एक दूसरे को पर्यावरण के प्रति जागरूक करना चाहिए। यदि हमारे आसपास का वातावरण स्वच्छ सुंदर होगा तो ही हम अच्छी सांस ले पाएंगे। इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित सभी को पर्यावरण संरक्षण की शपथ भी दिलवाई। इस दौरान वन क्षेत्राधिकारी विजय सैनी, मंदिर समिति के आशीष मारवाड़ी, वरिष्ठ समाजसेवी नितिन गौतम, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य धर्मेंद्र विश्नोई,मंडल महामंत्री कैलाश भंडारी,उपाध्यक्ष हिमांशु अहलावत,कोषाध्यक्ष सुनील कौशिक,महिला मोर्चा उपाध्यक्ष रितु ठाकुर, युवा मोर्चा अध्यक्ष गौरव गुर्जर,मधु शर्मा,रंजीता झां,अभिनव भारद्वाज,पुरुषोत्तम भारती,आशीष रस्तोगी, विशाल,रितेश गौड, गजेंद्र सिंह आदि उपस्थित रहे।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।