Skip to main content

विकास कार्य होने पर ने किया पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा का अभिनंदन

 


हरिद्वार।कमल मिश्रा- शिवालिकनगर नगर पालिका द्वारा क्षेत्र में विकास कार्य कराए जाने पर देव नगर विकास समिति द्वारा पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा का अभिनंदन किया गया। इस दौरान क्षेत्र में कराए गए नाली व सड़कों के निर्माण तथा हाई मास्ट लाईट आदि कार्यो का पालिका अध्यक्ष ने लोकार्पण भी किया। लोकार्पण कार्यक्रम में पूर्व कैबिनेट मंत्री व वरिष्ठ भाजपा नेता स्वामी यतीश्वरानंद बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे। इस अवसर पर पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद व नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने लूटपाट करने आए बदमाश को दबोचने वाले शिवालिक नगर के व्यापारी प्रदीप कुमार को सम्मानित भी किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए स्वामी यतीश्वरानंद ने कहा कि शिवालिक नगर क्षेत्र में आते ही जो साफ सफाई व सुंदर वातावरण देखने को मिलता है उसे पता चलता है कि नगरपालिका क्षेत्र में बहुत अच्छा कार्य हो रहा है। स्वामी यतीश्वरानंद ने कहा कि नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा का क्षेत्र के प्रति समर्पण, कार्यशैली व जनता का आशीर्वाद बड़े-बड़े कार्य करने के लिए उन्हें ऊर्जा प्रदान करता है। स्वामी ने कहा प्रदेश के ऊर्जावान, युवा व कर्मठ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पूरे प्रदेश के विकास के लिए संकल्पबद्ध है।ं नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी व मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में प्रदेश विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा की केंद्र और राज्य सरकार ने तमाम जनकल्याणकारी योजनाएं चलाकर समाज के प्रत्येक वर्ग को राहत प्रदान की है। उन्होंने बताया कि सड़कें बनने व हाई मास्क लाइट लगने से निश्चित ही क्षेत्रवासियों को आवागमन में काफी सुविधा मिलेगी और बरसात में जलभराव से मुक्ति मिलेगी। क्षेत्र के लोगों की सुविधा के लिए जो भी विकास कार्य होने हैं उन्हें प्रदेश सरकार के सहयोग से पूरा किया जाएगा। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में कई दर्जन सड़कों व नालियों के निर्माण का कार्य तेजी से चल रहा है। व्यापक स्तर पर सभी नालों व नालियों की सफाई करायी जा रही है। विकास कार्यो को प्राथमिकता से पूरा किया जा रहा है। एक वर्ष में क्षेत्र की सभी सड़कों, नालियों व पुलिया निर्माण का कार्य पूरा कर लिया जाएगा। हाई मास्क लाईट व पथ प्रकाश की व्यवस्था कर पूरे क्षेत्र को रोशन किया जाएगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता विमल चैधरी व मंच संचालन भाजपा मंडल महामंत्री कैलाश भंडारी ने किया। इस अवसर पर देव नगर विकास समिति के जयपाल, दीपक चैहान, रंजीता झां,पवन चैहान,अनुराधा बोध,अभिलाषा, आशा नेगी, ओम सिंह,संतोष गुप्ता,सुखबीर, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य व व्यापार मंडल के अध्यक्ष धर्मेंद्र विश्नोई,महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष रीता चमोली,सभासद पंकज चैहान,पवन शर्मा,मंडल उपाध्यक्ष हिमांशु अहलावत,कोषाध्यक्ष सुनील कौशिक, युवा मोर्चा महामंत्री अंशुल शर्मा,उपाध्यक्ष गौरव गुर्जर,मंडल मंत्री सोनिया अरोड़ा,अवधेश राय,अमित भट्ट,नवीन भट्ट,अरुण पंडित, अजय अरोड़ा,अर्जुन चैहान,सुधांशु राय,रितेश गौड,गजेंद्र सिंह,पंडित मंत्री प्रसाद,पंडित आशीष उनियाल,अशोक शर्मा,दीपक नौटियाल,मन्मथ भाटिया,सोनू सैनी, अमित शर्मा, सुजान सिंह बिष्ट, नीरज चैधरी,महेंद्र सिंह धाकड़,करण पाल, विकास गुर्जर, देवेंद्र चैधरी, डीके सक्सेना, विजय, संजय श्री टोंक, संतोष गुप्ता,अतीश मिश्रा,राधा कृष्ण,पंडित शुक्ला,प्रमोद कुशवाहा,तेजपाल नेगी, श्रीकांत जान,देवेंद्र शर्मा,श्रवण कुमार,धनाराम,सुनील चैधरी,सुनील कुमार,शंभू बैठा आदि क्षेत्रवासी कार्यकर्ता व व्यापारी उपस्थित रहे।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।