हरिद्वार। हरिद्वार सांसद डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा कि केंद्र और राज्य की डबल इंजन सरकार ने क्षेत्र के विकास के लिए योजनाओं की शृंखलाएं प्रदान की है। मोदी सरकार के आठ साल के कार्यकाल में पूरी दुनिया में भारत का मान-सम्मान बढ़ा है। भारत आत्मनिर्भर बना है। बुधवार को निशंक बहादराबाद-सिडकुल डेंसो चौक स्थित होटल में बहादराबाद मंडल कार्यसमिति की बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि आम जनमानस के लिए जो भी योजनाएं सरकार बना रही हैं, उन्हें धरातल पर प्रत्येक नागरिक तक पहुंचाना कार्यकर्ताओं की अहम जिम्मेदारी है। रानीपुर विधायक आदेश चौहान ने कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत से ही पार्टी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनी है। राष्ट्र सर्वोपरि के भाव के साथ समाज का हर वर्ग भाजपा से जुड़ा हुआ है। जिला उपाध्यक्ष संदीप गोयल ने कहा कि भाजपा का हर कार्यकर्ता अनुशासन व्यवस्था के तहत कार्य करता है। इस दौरान विजय लव शर्मा,नितिन संजय कुमार,कमल प्रधान,अजय, मोनी ठाकुर, अजीत नायक,सुनील कुमार, देवेश वर्मा,पंकज धीमान,शोभित चौहान,रविंद्र चौधरी,बिंदरपाल,विमला ढोंडियाल,रामकुमार, नवजोत वालिया,अरविंद कुमार,आशीष, सुबे सिंह,वीरेश प्रताप सिंह,अनिल चौहान, संजय चौहान पार्षद विपिन शर्मा, निशी कांत शुक्ला, मनोज परालिया,विकास कुमार आदि मौजूद रहे।
हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है। महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा ...
Comments
Post a Comment