Skip to main content

पद्मश्री बाबा योगेंद्र को विभिन्न गणमान्य लोगों ने दी श्रद्धाजंलि

 हरिद्वार। संस्कार भारती के अखिल भारतीय संस्थापक संरक्षक पद्मश्री बाबा योगेंद्र को रविवार को माधव हॉल सरस्वती शिशु-विद्या मंदिर सेक्टर दो भेल में श्रद्धाजंलि दी गई। इसके पश्चात विद्या मंदिर से अस्थि कलश यात्रा शुरू होकर हरकी पैड़ी पर अस्थि विसर्जन किया। इससे पहले सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम महाराज ने कहा कि बाबा योगेंद्र के साथ उनका अच्छा समन्वय रहा,बड़े पैमाने पर उनके संस्करण भी है। जिनको सुनाना शुरू करें तो कई दिन लग जाएंगे। शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम महाराज ने कहा कि बाबा योगेंद्र एक सरल स्वभाव के व्यक्ति थे। संस्कार भारती में उनको कार्यभार दिया गया,यह उनकी संस्कारों की जीत थी। बाबा योगेंद्र को एक प्रोजेक्ट दिया गया। जिसमें उन्होंने देश भक्ति का जुनून दिल में लिए गांव गांव जाकर शिक्षा वर्ग,कला वर्ग आदि कार्य किए। उन्होंने कहा कि बाबा योगेंद्र को जब-जब जो-जो संसाधन मिले उन्हीं संसाधनों में संगठन को खड़ा किया। संस्कार भारती के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बांकेलाल गौड़ ने कहा कि बाबा योगेंद्र के साथ मेरी आत्मीयता कुछ इस तरह थी कि वह एक बार मेरे घर पर आए, मैंने कहा बाबा मेरा घर ऊंचाई पर है। बैठने की व्यवस्था नहीं है। उन्होंने हंसकर कहा घर तो है ना। इस दौरान अखिल भारतीय लोक कला सह संयोजक गिरीश चंद्र मिश्र, आरएसएस प्रांत प्रचारक युद्धवीर,संस्कार भारती पश्चिम उत्तर प्रदेश,उत्तराखंड क्षेत्र प्रमुख देवेन्द्र रावत, प्रांतीय महामंत्री पंकज अग्रवाल,जिला संघचालक कुंवर रोहतास सिंह,संस्कार भारती की प्रदेश अध्यक्ष और भाजपा विधायक सविता कपूर देहरादून,भाजपा राज्यसभा सांसद डॉ.कल्पना सैनी,संस्कार भारती हरिद्वार जिलाध्यक्ष डॉ.अर्जुन नागयान,महानगर अध्यक्ष करण सिंह सैनी, महामंत्री अमित गुप्ता,कार्यकारी अध्यक्ष डॉ.गिरीश चंद्र शर्मा, सह संपर्क प्रमुख राकेश मालवीय, प्रांत साहित्य विद्या प्रमुख राजकुमार उपाध्याय,प्रांत कोषाध्यक्ष अभिषेक पाठक,प्रदेश मंत्री सुनील कुमार चैहान,भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ.जयपाल सिंह चैहान,जिला मीडिया प्रभारी प्रवीण कुमार, जगदीश लाल पाहवा सहित केंद्रीय व प्रान्तीय पदाधिकारी उपस्थित रहे।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।