Skip to main content

शिक्षा शास्त्र समग्र, आनन्ददायी व रुचिकर हो-डॉ. एन. पी. सिंह


 हरिद्वार। पुनश्चर्या पाठ्यक्रम के 12वें दिन का सत्र योग अनुसंधान एवं विशेष शिक्षण पद्धतियों पर केन्द्रित रहा। प्रथम सत्र का सम्बोधन पतंजलि अनुंसधान की वैज्ञानिक डॉ. वेदप्रिया आर्या द्वारा किया गया। उन्होंने साहित्य समीक्षा एवं यादृच्छिक नियंत्रित अध्ययन की वैज्ञानिक प्रक्रिया को विस्तार से समझाया। साथ ही उन्होेंने पंतजलि अनुसंधान में चल रहे विभिन्न प्रयोग एवं परीक्षणों के परिणामों को भी साझा किया। आई.आई.टी. रूड़की के प्रो0 डॉ0 नवनीत अरोड़ा ने अपने जीवन अनुभव को साझा करते हुए सभी प्रतिभागियों को अनवरत अपना उत्कर्ष करने की प्रेरणा प्रदान की। शिक्षा के व्यापक उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने व्यक्तित्व के सम्पूर्ण विकास को इसका प्रमुख उद्देश्य बताया। विशेष शिक्षण पद्धति पर बोलते हुए पूर्व आईएएस एवं भारतीय शिक्षा बोर्ड के कार्यवाहक अध्यक्ष डॉ. एन.पी.सिंह ने अपने व्याख्यान में भारतीय वाघ्मय में वर्णित शिक्षण पद्धतियों पर प्रकाश डाला। आचार्य के गुणों पर चर्चा के क्रम में उन्होंने बताया कि एक आचार्य को संयमी,वाचस्पति, ज्ञान निधि,मननशील व विचारक,दूरदर्शी,प्रसन्नचित्त मन वाला,भाषा वैज्ञानिक एवं निष्काम प्रतिबद्धता से युक्त होना चाहिए। इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजक प्रति-कुलपति प्रो. महावीर अग्रवाल ने उपस्थित प्रतिभागियों का मार्गदर्षन करते हुए कहा कि भारत गुरुओं का देश है और सद्गुरु ही सच्चे शिष्यों का निर्माण करते हैं। सह-संयोजिका कुलानुशासिका साध्वी डॉ. देवप्रिया ने सभी से सकारात्मक चिन्तन करने का मार्गदर्शन दिया और कहा कि जो सकारात्मक सोचते हैं वही जीवन देते हैं। कार्यक्रम में वि.वि. के सलाहकार प्रो. यादव, कुलसचिव डॉ. प्रवीण पुनिया, प्रो. पारन, स्वामी परमार्थदेव,डॉ.निर्विकार, स्वामी आर्शदेव सहित वि.वि. के विभिन्न संकायों के आचार्य एवं शोध छात्र उपस्थित रहे। सत्रों का संचालन डॉ.संजय सिंह, डॉ.निधीश एवं डॉ. निवेदिता द्वारा किया गया।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।