Skip to main content

शल्य चिकित्सा एवं मर्म चिकित्सा के क्षेत्र में अतुलनीय योगदान के लिए प्रो0जोशी सम्मानित

 इंडियन एसोसिएशन फॉर द स्टडी ऑफ ट्रेडिशनल एशियन मेडिसिन की ओर से मिला सम्मान


हरिद्वार। दिल्ली के जामिया हमदर्द विश्वविद्यालय में देश के ख्याति प्राप्त आयुर्वेदिक मनीषी पंडित शिव शर्मा द्वारा स्थापित अंतरराष्ट्रीय संगठन आई एएसएएम (इंडियन एसोसिएशन फॉर द स्टडी ऑफ ट्रेडिशनल एशियन मेडिसिन) द्वारा इंटरनेशनल कॉन्क्लेव ऑन मल्टी टारगेटेड थिरैप्यूटिक्स इन युनानी एंड आयुर्वैदिक मेडिसिन एंड फूड सप्लीमेंट के दो दिवसीय कार्यक्रम में उत्तराखंड आयुर्वेद विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर सुनील जोशी को प्रसिद्ध वैद्य श्री जुगतराम की स्मृति में शल्य चिकित्सा एवं मर्म चिकित्सा के क्षेत्र में उल्लेखनीय अद्वितीय योगदान के लिए अंतरराष्ट्रीय प्रतिष्ठित सम्मान आई.ए.एस.टी.ए.एम. अवार्ड से सम्मानित किया गया। इस अवार्ड को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आयुर्वेद के क्षेत्र में विशिष्ट एवं उल्लेखनीय कार्य करने वाले ख्याति प्राप्त विद्वानो को प्रतिवर्ष प्रदान किया जाता है। इस वर्ष यह सम्मान  श्रीमती शैलजा चंद्रा,आईएएस,पूर्व सचिव आयुष विभाग,भारत सरकार,प्रोफेसर आर.एन.आचार्य, महानिदेशक,केंद्रीय आयुर्वेदिक अनुसंधान परिषद नई दिल्ली,प्रोफेसर अभिमन्यु कुमार, कुलपति, सर्वपल्ली राधाकृष्ण आयुर्वेदिक विश्वविद्यालय जोधपुर,डॉ गीता कृष्णन,टी.सी.आई. आयुष, विश्व स्वास्थ संगठन,जेनेवा,डॉक्टर लियाकत अली कुलपति बांग्लादेश यूनिवर्सिटी हेल्थ साइंस ढाका, डॉक्टर प्रोफेसर राकेश शर्मा अध्यक्ष बोर्ड ऑफ एथिक्स एंड रजिस्ट्रेशन,भारतीय चिकित्सा आयोग(एन.सी.आई.एस.एम.),भारत सरकार,मधु दीक्षित,पूर्व निदेशक सीएसआइआर, सीडीआरआइ लखनऊ आदि को संस्था के अध्यक्ष डॉ० सी.के. कटियार, सचिव-डॉ० कीर्ति भारती एवं जामिया हमदर्द के कुलपति प्रोफेसर एम.अफसर आलम तथा अन्य विशिष्ट अतिथियों की उपस्थिति में जामिया हमदर्द विश्वविद्यालय में 29 एवं 30 जुलाई के कॉन्क्लेव के दौरान प्रदान किया गया। संस्था के अध्यक्ष डॉक्टर कटियार ने बताया कि हमारी संस्था पंडित शिव शर्मा, डॉक्टर के.एन.उडुपा,डॉ०पारीक, डॉ०एस के जैन आदि महानतम आयुर्वेद विद्वानों के विचारों पर स्थापित है। उन्होंने कहा प्रोफेसर सुनील जोशी बनारस हिंदू विश्वविद्यालय के अत्यंत मेधावी एवं विलक्षण प्रतिभा के धनी एवं दक्ष आयुर्वेदिक सर्जन रहे हैं,आपके द्वारा आयुर्वेदिक पद्धति से सफल शल्य क्रियाएं की गई, आयुर्वेद में वर्णित मर्म विज्ञान को स्थापित करके विश्व पटल पर आयुर्वेदिक शल्य को स्थापित करने में सक्रिय योगदान दिया है। आपको बता दें कि डॉक्टर जोशी को इससे पूर्व भी देश के विशिष्ट सम्मान यथा-आयुर्वेद भूषण,आयुष रत्न,उत्तराखंड रत्न,ऋषि कुल रत्न,गोल्ड मेडल(आई.सी.आई.एम.- 96),स्टार मेडल आदि विशिष्ट सम्मान अवार्ड से सम्मानित किया जा चुका है। प्रतिष्ठित राष्ट्रीय पत्रिका पाञ्चजन्य में आप के विशिष्ट कृतित्व एवं व्यक्तित्व के लिए, आपके कार्य एवं मर्म चिकित्सा को प्रकाशित कर विश्व पटल के में लाने के लिए भारत के प्रसिद्ध व्यक्तित्व की श्रृंखला में पूरे पृष्ठ का स्थान दिया गया। डॉ जोशी को इस सम्मान प्राप्त होने पर विश्वविद्यालय के शिक्षक गणों अधिकारीगण स्टाफ कर्मियों द्वारा प्रशंसा व्यक्त शुभकामनाएं एवं बधाइयां प्रेषित की गई। गणमान्य नागरिकों को समाजसेवियों प्रबुद्वजनों,शिक्षकगणों,मीडियाबंधुओं, स्थानीय पार्षद आदि ने शुभकामनाएं अर्पित की।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।