Skip to main content

वर्तमान की जरूरत के साथ,भविष्य की आवश्यकता भी है पौधारोपण-पदम सिंह्

 हरेला पर आरएसएस ने नगर में कई स्थानों पर कई पौधारोपण 


हरिद्वार। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के तत्वावधान में बैरागी कैम्प, ऋषिकुल मैदान, सिंहद्वार के पास, दक्षद्वीप, भगीरथी बिंदु के पास, रघुनाथ मन्दिर आदि क्षेत्रों में स्वयंसेवकों द्वारा पौधारोपण किया गया। दक्षद्वीप में बृहद स्तर पर आयोजित पौधरोपण कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के क्षेत्र प्रचार प्रमुख पदम् सिंह ने पिछले वर्ष लगाएं गए पौधों में से अधिकांश पौधों के बडे होने पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि हरेला पर्व वर्षा ऋतु में अधिक से अधिक पौधरोपण का अवसर होता है। उन्होंने कहा कि कुमाऊँ क्षेत्र का लोक पर्व हरेला आज विश्व पटल पर अपनी पहचान बना चुका है।उन्होंने कहा कि पौधारोपण के साथ उनका संरक्षण भी सुनिश्चित करना चाहिए। कोरोना काल मे जब एक-एक ऑक्सीजन के सिलेण्डर के लिए लोग परेशान हो रहे थे। तब हरिद्वार के स्वयंसेवको ने ऑक्सीजन लेन बनाने का संकल्प लिया था। जिसके तहत रोपे गए पौघे आज 10 से 12 फुट के पेड बन चुके हैं। उन्होंने कहा कि यदि हम एक पौधे को पेड़ का रूप लेने में सहायक बन सकते है तो यही वास्तव में हरेला पर्व का महत्व होगा। उन्होंने कहा कि पेड़-पौधे वर्तमान की जरूरत के साथ ही भविष्य की आवश्यकता भी है। ग्लोबल वार्मिंग विश्वभर के लिए बड़ा संकट है। इससे बचाव के लिए समाज को जागरूक होना पड़ेगा। नगर संचालक डा.यतीन्द्र नागयन ने बताया कि पिछले वर्ष कोरोना के बाद प्रकृति के प्रति जिस प्रकार समाज की चिंता बढ़ी है। उससे इस अभियान को बल मिला है।  इस अवसर पर विभाग प्रचारक चिरंजीव, जिला व्यवस्था प्रमुख अनिल गुप्ता, नगर प्रचारक रमेश मुखर्जी, नगर कार्यवाह डा.अनुराग, नगर व्यवस्था प्रमुख देशराज शर्मा,नगर सह बौद्धिक प्रमुख डा.रतनलाल,सम्पर्क प्रमुख अमित शर्मा,वन विभाग से गजेंद्र,मण्डल कार्यवाह अर्पित अग्रवाल, मुख्य शिक्षक दीपक, कमलेश्वर मिश्र के अलावा दयानन्द शाखा पर जिला संचालक रोहिताश कुँवर,सह नगर कार्यवाह बलदेव रावत,मानू त्यागी,रघुनाथ शाखा नगर सेवा प्रमुख संजय शर्मा, मण्डल कार्यवाह विकास जैन,सह कार्यवाह अनिल प्रजापति,ऋषिकुल मालवीय शाखा पर सह मण्डल कार्यवाह अमित त्यागी,शारीरिक प्रमुख उमेश,योगेश पांडेय,विकास सैनी,मानव गुप्ता, धर्मेंद्र,भगीरथ बिंदु पर नगर शरीरिक प्रमुख अभिषेक जमदग्नि,सह मण्डल कार्यवाह सुमित, मायापुर के सरस्वती विघा मन्दिर परिसर में मण्डल कार्यवाह मनीष सैनी,करुणेश, विशाल, संजीव आदि ने पौधारोपण किया।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।