हरिद्वार। सिडकुल थाना क्षेत्र के हजारा ग्रंट के जंगल में महिला के साथ हुए गैंगरेप के आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर पीड़िता ने पुलिस कप्तान से गुहार लगाई है। महिला ने गिरफ्तारी न होने पर धरने पर बैठने की चेतावनी दी है। महिला का कहना है कि आरोपी अपने गांव में खुलेआम घूम रहे हैं। वह पिछले दस दिन से लगातार आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सिडकुल थाने के चक्कर लगा रही है। महिला ने आरोप लगाया कि आरोपियों को पुलिस का संरक्षण मिला है। इसलिए पुलिस आरोपियों को नहीं पकड़ रही है। महिला का कहना है कि अगर अगले तीन दिन में पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं करती है तो वह डीआईजी कार्यालय देहरादून कूच करेंगी। आरोप है कि तीन जुलाई को महिला को हजारा ग्रंट निवासी पिरु, वाजिद और अब्दुल आम तुड़वाने के लिए दिहाड़ी पर ले गए थे। आरोप है कि महिला को मोटर साइकिल में बिठाकर जंगल में सुनसान जगह ले गए। जहां तीन लोगों ने उसके साथ गैंगरेप किया। सिडकुल थाना प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार उनियाल ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस लगातार उनके घरों में दबिश दे रही है। आरोपी घर से फरार हैं। पुलिस न्यायालय से एनबीडब्ल्यू लेने की तैयारी कर रही है।
हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है। महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा
Comments
Post a Comment