Skip to main content

श्री अखण्ड परशुराम अखाड़े की ओर से कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा


 हरिद्वार। श्री अखण्ड परशुराम अखाड़े के अध्यक्ष पंडित अधीर कौशिक के संयोजन में संतों एवं समाजसेवियों ने सिंहद्वार स्थित शिवमूर्ति चौक पर अपने गंतव्यों की लौट रहे शिवभक्त कांवड़ियों पर दौ सौ इक्यावन किलो फूलों की वर्षा की गई। पानी,फल, बिस्कुट आदि वितरित किए। इस दौरान पंडित अधीर कौशिक ने कहा कि नर सेवा ही नारायण सेवा है। सभी को कांवड़ियों की सेवा सत्कार करना चाहिए। उन्होंने कहा कि देश के विभिन्न राज्यों से शिवभक्त कांवड़िए अपनी मनोकामनाएं लेकर धर्मनगरी में पहुंचते हैं। भगवान शिव अपने भक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं। भगवान शिव का स्मरण करने मात्र से ही परिवारों में सुख समृद्धि का वास होता है। भगवान शिव भक्त की सूक्ष्म आराधना से ही प्रसन्न हो जाते हैं। शिवभक्त कांवड़ियों की सेवा करना सौभाग्य की बात है। व्यापारी, सामाजिक संस्थाएं लगातार शिवभक्त कांवड़ियों की सेवा में अपना योगदान दे रही हैं। उन्होंने कांवड़ियों से अपील करते हुए नियमों का पालन कर प्रशासन का सहयोग करें। स्वामी ललितानंद महाराज एवं पंडित पवन कृष्ण शास्त्री ने कहा कि धार्मिक यात्रा सनातन संस्कृति को दर्शाने का सशक्त माध्यम है। शिवभक्त कांवड़ियें देश के कोने-कोने से कठिनाईयों का सामना करते हुए अपनी यात्रा को पूरा करते हैं। धर्मनगरी के लोगों को शिवक्त कांवड़ियों का स्वागत सत्कार करना चाहिए। हिंदू संस्कृति के दर्शन कांवड़ यात्रा में होते हैं। सुनील प्रजापति व सोम कश्यप ने कहा कि श्री अखण्ड परशुराम अखाड़े के अध्यक्ष पंडित अधीर कौशिक धर्म एवं समाजसेवा में महत्वपूर्ण योगदान कर रहे हैं। अन्य लोगों को इससे सेवा की प्रेरणा मिलती है। इस अवसर पर नारायण शर्मा, मिनी गिरी,राकेश उपाध्याय सोम कश्यप,भागवताचार्य पवन कृष्ण शास्त्री, सुनील प्रजापति, सार्थक शर्मा,विष्णु शर्मा,विष्णु भारद्वाज,दीपक शर्मा,चंद्रप्रकाश शर्मा, स्वामी कमलानंद, स्वामी ललितानंद महाराज,सुमित चावला,गुलशन अरोड़ा, राजेश शर्मा आदि शामिल रहे। 


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।