Skip to main content

श्री वैश्य बंधु समाज मध्य क्षेत्र महिला विंग ने धूमधाम के साथ मनायी हरियाली तीज

 


हरिद्वार। श्री वैश्य बंधु समाज मध्य क्षेत्र हरिद्वार की महिला विंग की और से हरियाली तीज महोत्सव उल्लास के साथ मनाया गया। अग्रसेन मार्ग पुराना रानीपुर मोड़ स्थित एक होटल में आयोजित कार्यक्रम का संस्था की महिला विंग की संस्थापक शशी अग्रवाल,अध्यक्ष रितु तायल, महासचिव पिंकी अग्रवाल, संयोजक आरती अग्रवाल व अर्चना अग्रवाल एवं अतिथीयों द्वारा दीप प्रज्जवलित कर किया गया। कार्यक्रम में तीज क्वीन,फैशन शो,डांस प्रतियोगिता, हास्य नाटिका, फनी गेम्स सहित रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुत किए गए। जिसमें महिलाओं ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। संस्थापक शशी अग्रवान ने सभी महिलाओं को हरियाली तीज की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि अखण्ड सौभाग्य की कामना के साथ मनाया जाने वाला हरियाली तीज आस्था, उमंग के साथ प्रकृति को समर्पित पर्व है। उन्होंने कहा कि इस दिन कठोर तप करने के पश्चात् माता पार्वती की कामना पूर्ण हुई थी और उन्हें पति के रूप में शिव प्राप्त हुए थे। अध्यक्ष रितु तायल एवं डा.अलका सिंघल ने कहा कि पारंपरिक तरीके से परस्पर सौहार्द व उल्लास के साथ त्यौहार मनाने का अलग ही महत्व है। उन्होंने कहा कि हरियाली तीज पर महिलाएं पति की दीर्घायु के लिए भगवान शिव और देवी पार्वती की पूजा करतीं हैं। नई पीढ़ी को पाश्चात्य संस्कृति की ओर जाने से रोकने के लिए भारतीय संस्कृति में मनाए जाने वाले तीज त्योहारों को संजोकर युवा पीढ़ी को सौंपे। संस्था के संस्थापक अशोक अग्रवाल, विनीत अग्रवाल व आशु गुप्ता ने सभी को तीज पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि महिलाएं धर्म एवं संस्कृति की संवाहक हैं। इस अवसर पर रानी अग्रवाल,शिक्षा सिंघल,विनती जैन,नमिता गुप्ता,संगीता, तोषी अग्रवाल,पूजा कंसल,संगीता अग्रवाल,अंजना गुप्ता,शालिनी अग्रवाल,मीनू गुप्ता,मीनू सिंघल, संगीता गुप्ता,अंजना गुप्ता,अलका गर्ग,अमिता गुप्ता,मधु मित्तल,रागनी गुप्ता,रीना मित्तल,वर्षा गर्ग, सुधा जैन,श्यामली गुप्ता,सुनीता गुप्ता आदि महिलाएं शामिल रही। 


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।