Skip to main content

नम ऑखों से पुलिस महानिदेशक ने की मॉ की अस्थियॉ गंगा मे विसर्जित


 हरिद्वार। पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने परिजनों के साथ अपनी माता सावित्री देवी की अस्थियां गंगा में प्रवाहित की। नम आंखों और वैदिक मंत्रोच्चारण के बाद अस्थियों को गंगा में विसर्जित किया गया। बुधवार को हरकी पैड़ी पर सुबह 9ः30 बजे डीजीपी अशोक कुमार, उनकी पत्नी अलकनंदा,बेटा शाश्वत और उनके बड़े भाई सुभाष गर्ग,नरेश गर्ग,छोटे भाई राकेश गर्ग,प्रेम गुप्ता,दिनेश गुप्ता,भतीजा अभिषेक,अस्थि कलश लेकर लेकर पहुंचे। तीर्थ पुरोहित मनोज सिखौला ने कर्मकांड संपन्न कराया। ज्ञात रहे कि उत्तराखण्ड के पुलिस महानिदेशक   अशोक कुमार की माता सावित्री देवी का लंबी बीमारी के बाद 24 जुलाई को निधन हो गया था। देहरादून के एक निजी अस्पताल में उनका उपचार चल रहा था। डीजीपी की माता सवित्री देवी लंबे समय से सांस की परेशानी और अन्य बीमारी से ग्रस्त थी। बीमारी के चलते माता को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इस मौके पर पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने कहा कि उनकी माता ने ही उन्हें मानवता का पाठ सिखया। माता में एक बहुत बड़ी बात थी वह दूसरों की चिंता और दूसरों की मदद करती थी। कभी अपने बारे में नहीं सोचा। पतंजलि के महामंत्री आचार्य बालकृष्ण ने भी श्रद्धांजलि अर्पित की। पूर्व पालिका अध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी ने कहा कि ईश्वर स्व.सावित्री देवी को अपने श्रीचरणों में स्थान दे और उनके परिजनों को इस दुख को सहन करने की शक्ति दे। अस्थि कलश को प्रवाहित करने से पूर्व डीआईजी सेंथिल अबुदई कृष्णराज एस, डीआईजी, एसएसपी हरिद्वार डॉ. योगेंद्र सिंह रावत, स्वामी ऋषिश्वरानन्द,महंत रघुवीर दास,श्रीगंगा सभा के सभापति कृष्ण कुमार, अध्यक्ष प्रदीप झा, महामंत्री तन्मय वशिष्ठ, आशुतोष शर्मा, पुरुषोत्तम शर्मा आदि ने अस्थि कलश पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित की।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।