Skip to main content

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फूंका स्मृति ईरानी का पुतला

 ऐतिहासिक होगी कांग्रेस की तिरंगा यात्रा-संजय अग्रवाल


हरिद्वार। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी पर कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्षा सोनिया गांधी के साथ अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य के नेतृत्व में ज्वालापुर स्थित दुर्गा चौक पर प्रदर्शन कर केन्द्रीय मंत्री श्रीमती स्मृति ईरानी का पुतला फूंका। इसके पूर्व पंजाबी धर्मशाला में आयोजित कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करते हुए यशपाल आर्य ने कहा कि कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्षा सोनिया गांधी व पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की लोकप्रियता भाजपा से बर्दाश्त नहीं हो रही। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने जिस तरह पांच की बार की सांसद तथा कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्षा 75 वर्षीया बुजुर्ग सोनिया गांधी के साथ संसद में अभद्र व्यवहार किया। उससे लोकतंत्र की मर्यादा को तो ठेस पहुंची ही है साथ ही पूरा देश भाजपा नेताओं की मानसिकता को लेकर अचंभित है। उन्होंने कहा कि भाजपा शासन में भ्रष्टाचार चरम पर है। युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। मुख्यमंत्री जुमले सुनाकर जनता को भ्रमित कर रहे हैं। पूर्व राज्यमंत्री संजय पालीवाल ने कहा कि बार-बार मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष बदलने से भाजपा की विफलता उजागर हो रही है। महानगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने कहा कि आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर कांग्रेस द्वारा निकाली जाने वाली तिरंगा यात्रा ऐतिहासिक होगी। नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य कार्यकर्ताओं के साथ लगातार बैठक कर 9से 15 अगस्त तक जनपद में निकलने वाली तिरंगा यात्रा के लिए कार्यकर्ताओं में जोश भर रहे हैं। महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष बिमला पांडे, पूर्व राज्य मंत्री नईम कुरैशी, मेयर प्रतिनिधि अशोक शर्मा व प्रदेश सचिव बीएस तेजियान ने कहा कि जिस प्रकार भाजपा एक सोची समझी साजिश के तहत कांग्रेस को निशाना बना रही है। इससे जाहिर है कि भाजपा घबरा गई है तथा शाम-दाम-दंड-भेद की रणनीति अपनाकर कांग्रेस को कमजोर करना चाहती है। लेकिन इससे कांग्रेस डरने वाली नहीं है। पूर्व पालिका अध्यक्ष प्रदीप चौधरी, पूर्व पालिकाध्यक्ष सतपाल ब्रहमचारी, श्रमिक नेता राजबीर चौहान, प्रदेश महामंत्री महेश प्रताप राणा ने कहा कि अनर्गल बयानबाजी कर रहे भाजपा नेता मानसिक रूप से बीमार हो चुके हैं। बैठक में पूर्व जिलाध्यक्ष विकास चौधरी,पूर्व राज्य मंत्री फुरकान अली, हाजी रफी खान,हाजी इरफान अंसारी,कनखल ब्लॉक अध्यक्ष शुभम अग्रवाल,ज्वालापुर नगर अध्यक्ष यशवंत सैनी,कैलाश प्रधान,युवा कांग्रेस के हरिद्वार विस क्षेत्र अध्यक्ष नितिन तेश्वर,पार्षद उदयवीर चौहान,जफर अब्बासी,तासीन अंसारी,सुहेल कुरेशी,अंजु द्विवेदी,जटाशंकर श्रीवास्तव, सुनील अरोड़ा,नवेज अंसारी,रवीश भटीजा,प्रदेश सचिव दिनेश पुंडीर,प्रदेश प्रवक्ता शुभम जोशी, एससी विभागाध्यक्ष सुनील कुमार,आकाश बिरला,ललित वालिया,वीरेंद्र भारद्वाज, जगदीश प्रसाद, महेंद्र गुप्ता,फहीम अखतर,बृजमोहन बर्थवाल,मनोज जाटव,सीपी सिंह,अरविंद चंचल,सुषमा सहगल,गार्गी राय,मनीराम बागड़ी,कपिल रोहिल्ला,सतेंद्र वशिष्ठ,अमित नौटियाल,जतिन हांडा, रकित वालिया,दीपक जखमोला,अवनीश गोयल,तीरथपाल रवि,जयपाल सिह,राजेंद्र श्रीवास्तव, राजेश चौहान आदि सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। 


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।