Skip to main content

आर्य समाज का देश की आजादी में बहुत बड़ा योगदान रहा है-त्रिवेन्द्र सिंह रावत

 


हरिद्वार। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कहा कि महर्षि दयानंद सरस्वती ने सर्वप्रथम स्वतंत्रता का उदघोष किया था। महर्षि दयानंद सरस्वती और आर्य समाज का देश की आजादी में बहुत बड़ा योगदान रहा है। कहा कि हमें गुरुकुल शिक्षा से जीवन को बनाने की प्रेरणा मिलती है। शुक्रवार को गुरुकुल कांगड़ी विद्यालय में हरेला पर्व पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि हरेला पर्व हरियाली का प्रतीक है। 16 जुलाई से यह पर्व प्रारम्भ होता है तथा पूरे कुमाऊं और गढ़वाल मंडल में पौध लगाकर मनाया जाता है। उन्होंने छात्रों से पौधे लगाने की अपील की तथा जल संरक्षण एवं पर्यावरण संरक्षण में बट एवं पीपल वृक्ष को महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि जल एवं जीवन बचाने के लिये हमे अधिक से अधिक वृक्षारोपण के साथ साथ उसके संरक्षण की भी आवश्यकता है लेकिन यह तभी संभव है जब हम इसके प्रति जागरूक होंगे। उन्होंने कहा कि पेड़ पौधों ही हमारे जीवन रक्षक है। उन्होंने कहा कि आज जिस तरह देश में विकास के दृष्टि से सड़के, नेशनल हाईवे आदि के बनने से पेड़ों का कटान  तेजी से हो रहा है इसके लिए हमारी नैतिकता बनती है कि जितने पेड़ कट रहे हैं उससे अधिक पेड़ हमारे द्वारा लगाया जाए। जिससे पृथ्वी पर संतुलन बना रहे। इस अवसर पर हिमालय रक्षा समिति के अध्यक्ष भगवान कार्की ने कहा कि हमें अपने और अपने परिजनों के जन्मदिन के अवसर पर एक वृक्ष अवश्य लगाना चाहिए जब हम इस भावना से वृक्ष लगाएंगे तो उसका संरक्षण भी उसी भावना से करते हैं। उन्होंने छात्रों एवं जनसमूह को हरेला पर्व की महत्ता बताकर जन्मदिन एवं मृत्यु दिवस पर अधिक से अधिक पौधे लगाने की प्रेरणा दी। धन्यवाद ज्ञपित करते हुए संस्था के मुख्याधिष्ठाता डॉ. दीनानाथ शर्मा ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम के लिए गुरुकुल परिवार सदैव अग्रणी रहा है। विद्यालय के सहायक मुख्याधिष्ठाता डॉ. नवनीत परमार ने पूर्व सीएम त्रिवेन्द्र रावत को उत्तराखंड के विकास में भ्रष्टाचार समाप्त करने वाला पहला मुख्यमंत्री बताया। गुरुकुल के मुख्याध्यापक डॉ. विजेन्द्र शास्त्री ने हरेला पर्व के महत्व पर विचार रखे। इस अवसर यज्ञ का भी आयोजन किया गया। पूर्व सीएम त्रिवेंद्र रावत एवं हिमालयन रक्षा समिति के सभी सदस्यों ने गुरुकुल के अधिकारियों के साथ मिलकर पीपल,बट,आंवला, अमरूद,रुद्राक्ष एवं कपूर आदि के पौधे लगाए। इस अवसर पर विद्यालय विभाग के समस्त अध्यापकगण एवं कर्मचारी उपस्थित रहें। कार्यक्रम का संचालन डॉ.योगेश शास्त्री ने किया। इस मौके हीरा सिंह बिष्ट, स्वतंत्र सैनी,पुष्पराज,चंद्र प्रकाश जोशी,मनीष कांबोज,अवनीश कुमार,जितेंद्र पांडे,अजय चौहान, शिवा चौहान आदि शामिल रहे।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।