Skip to main content

तीज त्यौहार हमारी संस्कृति की विरासत है,जिन्हें सहेजकर रखना हम सबकी जिम्मेदारी

 हरिद्वार। इन्टरनेशनल गुडविल सोसायटी ऑफ इंडिया हरिद्वार चेप्टर द्वारा हरियाली तीज पर वर्चुअल बैठक का आयोजन किया गया। वर्चुअल बैठक में विभिन्न राज्यों की महिला पदाधिकारियों ने प्रतिभाग किया।सोसायटी के पदाधिकारियों ने सर्वप्रथम नव निर्वाचित राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु को बधाई व शुभकामनाए दी। बैठक का संचालन रेखा नेगी ने किया। इस अवसर पर नेहा मलिक ने कहा कि तीज त्यौहार हमारी संस्कृति की विरासत है,जिन्हें सहेजकर रखना हम सबकी जिम्मेदारी है। त्यौहार हमारी संस्कृति का मजबूत आधार है। तीज त्यौहार महिला सशक्तिकरण को भी बढ़ावा देते हैं। इस अवसर पर अंजली माहेश्वरी ने कहा कि एक कहावत है कि.‘आई तीज, बिखेर गई बीज’ अर्थात अप्रैल माह में शुरू होने वाले हमारे हिंदू कैलेंडर में तीज का त्यौहार वर्ष का सबसे पहला त्यौहार होता है। इसके बाद से त्योहारों का सीजन शुरू हो जाता है।जैसे इसके दस दिन बाद रक्षाबंधन,फिर जन्माष्टिमी, करवे, नवरात्र, दशहरा ,दीवाली इत्यादि महत्वपूर्ण पर्व हैं। कमला जोशी ने कहा कि देश के समूचित संर्वधन में महिलाओं का विशेष योगदान है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान चलाकर देश को नई दिशा देने का काम किया है। बैठक का संचालन करते हुए रेखा नेगी ने कहा कि सभी त्यौहार हमारी सभ्यता और संस्कृति तथा सामाजिक मूल्यों को सहेजने और संजोए रखने का काम करते हैं। प्राचीन काल से ही हमारे ऋषि-मुनियों ने मानव जीवन को खुशियों से भरने के लिए पर्व मनाने का विधान किया। इन सभी पर्वों में मनुष्य की प्रकृति और पर्यावरण की अनुकूलता को भी ध्यान में रखा गया है। इस अवसर पर पुष्पलता गोस्वामी ने कहा कि हमारे जीवन में त्योहारों का विशेष महत्व है। वर्षभर में एक नियत समय पर आने वाले विभिन्न त्योहार जीवन में नवरस भर देते हैं। तीज उन्हीं त्योहारों में से एक ऐसा महत्वपूर्ण त्यौहार है,जिससे महिलाएं ही नहीं बल्कि पुरुषों के चेहरे भी खिल जाते हैं। इस अवसर पर सोसायटी के अध्यक्ष ई मधुसूदन अग्रवाल ने कहा कि मनुष्य स्वभाव से ही प्रकृति प्रेमी है। आसमान पर बादल, बारिश की फुहार में हरियाली तीज पर्व मनाया। उन्होने कहा कि त्योहार और सार्वजनिक उत्सवों की विवेचना में हमारा लक्ष्य यही है कि अपने पूर्व पुरूषों के अनुकरणीय और उज्ज्वल सत्कार्यों की स्मृति को कायम रखते हुए, हम उनको इस प्रकार मनावें जिससे वे हमारे लिए ही नहीं,मनुष्य मात्र के लिए कल्याणकारी सिद्ध हों। हमें उनको ऐसे समयानुकूल ढंग से मानना चाहिए जिससे वे हमारी किसी आवश्यकता की पूर्ति करें और त्रुटियों को दूर करें।इस अवसर पर पूनम गुप्ता,कमला अग्रवाल,सत्यवती अग्रवाल, नीलम रावत,प्रीति जोशी,नूपुर पाल,राजलक्ष्मी जैन,सपना बंसल,डॉपंकज कौशिक,हेमंत सिंह नेगी, मीनू अग्रवाल,भर्ती सिंह,शोभा शर्मा,सविता गुप्ता,उषा शर्मा,नीना अग्रवाल,ज्योति रस्तोगी,इरा गुप्ता, ममता गुप्ता,अन्नपूर्णा बंधुनी,मनीषा दीक्षित,विमल कुमार गर्ग,राजीव राय, जितेंद्र कुमार शर्मा,डॉ अतर सिंह, अंकुर गोयल,प्रमोद शर्मा आदि सम्मिलित हुये।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।