Skip to main content

धूमधाम से मनाया गया भारतीय मजदूर संघ का स्थापना दिवस

 हरिद्वार। भारतीय मजदूर संघ मजदूरों में राष्ट्रवाद के जागरण का कार्य कर रहा है और सरकार द्वारा मजदूरों के लिए चलाई जाने वाली योजनाओं का लाभ मजदूरों तक पहुंचाने का कार्य कर रहा है। भारतीय मजदूर संघ दुनिया का सबसे बड़ा श्रमिक संगठन है और यह किसी भी राजनीतिक दल का कोई अंग नहीं है। भारतीय मजदूर संघ का इतिहास गौरवशाली है। यह बात भारतीय मजदूर संघ के 68वें स्थापना दिवस के अवसर पर भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश मंत्री सुमित सिंघल ने कही। भारतीय मजदूर संघ का 68 वां स्थापना दिवस भेल के सेक्टर तीन स्थित कार्यालय पर धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभांरभ मुख्य अतिथि भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश मंत्री सुमित सिंघल ने ध्वजारोहण कर भारतीय मजदूर संघ के संस्थापक दत्तोपंत ठेंगड़ी की प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप जलाकर किया। प्रदेश मंत्री सुमित सिंघल ने कहा कि विश्वकर्मा जयंती को राष्ट्रीय श्रम दिवस के रूप में मनाना शुरू किया जाए। संघ के जिला मंत्री ललित पुरोहित ने कहा कि शून्य से शुरू होकर आज भारतीय मजदूर संघ देश का सबसे बड़ा श्रम संगठन बनकर देश के करोड़ों मजदूरों की आस्था का केन्द्र बन गया। संघ देशहित, उद्योगहित और श्रमिक हित में कार्य करने लगा। प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य प्रदीप चौधरी ने कहा कि भारतीय मजदूर संघ ने समय-समय पर विपदा के समय में बढ़-चढ़कर कर अपनी भूमिका का निर्वहन किया है। कोरोना की महामारी में भारतीय मजदूर संघ के कार्यकर्ताओं ने देश के साथ ही उत्तराखंड में भी मजदूरों के हित में काम किया और प्रवासी श्रमिकों को भोजन राशन दवाई एवं अन्य जरूरी चीजें उपलब्ध कराई। कार्यक्रम में उपस्थित जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर चौहान,मनमीत राठी, आंगनबाड़ी से प्रदेश उपाध्यक्ष बबीता शर्मा,जिला उपाध्यक्ष भानुमति चौहान,अर्चना आईटीसी यूनियन से संतोष मिश्रा, सुधाकर जुयाल,रवि चंदेला,हेमचंद्र मेलकानी,महेंद्र सिंह नेगी,नागेंद्र अंथवाल,मनोज चौहान, त्रिलोक रावत,रोहित पांडे,बीएचईएल यूनियन से हरवंश कुमार,पवन कश्यप,इंद्रपाल शर्मा अमित चौहान,एफसीआई यूनियन से जितेंद्र,हरीश चंद्र,सरपंच नगर निगम यूनियन से प्रवीण कुमार, सुलेख चंद,रविंद्र गुसाईं,राजेंद्र कुमार, देवेंद्र भारद्वाज मौजूद रहे।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।