Skip to main content

संवैधानिक संस्थाओं का दुरूपयोग कर रही केंद्र सरकार-हरीश रावत

 


हरिद्वार। वरिष्ठ कांग्रेस नेता पूर्व ंमुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि विपक्ष को समाप्त करने के लिए केंद्र की भाजपा सरकार ईडी,आयकर,सीबीआई जैसी संवैधानिक संस्थाओं का दुरूपयोग कर रही है। कांग्रेस और विपक्ष की सरकारों को अस्थिर किया जा रहा है। सोमवार को यहां भूपतवाला स्थित राधाकृष्ण धाम में पत्रकारों से वार्ता करते हुए हरीश रावत ने कहा कि केंद्र सरकार फूट डालो राज करो की नीति पर चल रही है। संवैधानिक संस्थाओं का दुरूपयोग कर कांग्रेस और विपक्ष के दूसरे नेताओं को झूठे मुकद्मों में फंसाया जा रहा है। विपक्ष की सरकारों को भी अस्थिर किया जा रहा है। इसकी शुरूआत 2016 में उनके नेतृत्व वाली कांग्रेस की उत्तराखण्ड सरकार को अस्थिर करने के साथ की गयी थी। हाल ही में महाराष्ट्र सरकार का पतन इसका ताजा उदाहरण है। यह विपक्ष को समाप्त करने का सुनियोजित प्रयास है। हरीश रावत ने कहा कि ईडी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी से कई घंटे तक पूछताछ की। लेकिन कुछ नहीं मिला। अब ईडी ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को पूछताछ के लिए समन किया है। इसके विरोध में 21 जुलाई को पूरे देश में कांग्रेस कार्यकर्ता विरोध प्रदर्शन करेंगे। इसके अलावा 9 अगस्त को अगस्त क्रांति दिवस से 15 अगस्त तक कांग्रेस द्वारा कश्मीर से कन्याकुमारी तक पदयात्रा का आयोजन किया जाएगा। उत्तराखण्ड के सभी जिलों में भी कार्यकर्ता 75 किलोमीटर की पदयात्रा करेंगे। हरीश रावत ने कहा कि पुलिस तंत्र का दुरूपयोग कर कांग्रेस कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न किया जा रहा है। उत्पीड़न बंद नहीं हुआ तो पूरे प्रदेश में आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आसमान छू रही महंगाई के चलते गरीब व मध्यम वर्ग का जीवन बेहद कठिन हो गया है। महंगाई के विरोध में जल्द ही बड़े स्तर पर आंदोलन किया जाएगा। हाल ही संपन्न हुए विधानसभा चुनाव की चर्चा करते हुए हरीश रावत ने कहा कि भीतरघात ना होती तो हरिद्वार में कांग्रेस और अधिक सीटें जीतती। भीतरघात के चलते कई सीटों पर कांग्रेस प्रत्याशियों को नजदीकी अंतर से हार से का सामना करना पड़ा। पूर्व पालिका अध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी ने कहा कि भाजपा सरकार में महंगाई से आमजन त्रस्त है। पहले से ही आसमान छू रही महंगाई के बीच सरकार ने आटा, दाल, चावल सहित तमाम जरूरी चीजों पर जीएसटी की नए दरे लागू कर केंद्र सरकार ने जनता की तकलीफ को और बढ़ा दिया है। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष राव आफाक अली व मनीष कर्णवाल ने कहा कि पंचायत चुनावों के लिए सीटों के परिसीमन और पदों के आरक्षण में सरकार की हठधर्मिता के बावजूद कांग्रेस बेहतर प्रदर्शन करेगी। इस दौरान राज्य महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष संतोष चौहान,भेल श्रमिक नेता राजबीर चौहान,किरणपाल बाल्मिीकि ,छम्मन पीरजी,मुरली मनोहर,मनीष कर्णवाल,वरूण बालियान,रविश भटीजा,वीरेंद्र श्रमिक, सत्यनारायण शर्मा,पूर्व सभासद अमन गर्ग, नितिन यादव, हिमांशु बहुगुणा, राव शाहबाज, तरूण व्यास सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे। 


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।