हरिद्वार। थाना कनखल क्षेत्र मे आपसी विवाद के चलते किसी ने कनखल भाजपा मंडल अध्यक्ष मयंक गुप्ता पर हमला कर उनका सिर फोड़ दिया। जिन्हे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। भाजपा मंडल अध्यक्ष ने फिलहाल इस संबंध में किसी तरह की लिखित शिकायत नहीं की है। बताया जाता है कि सोमवार को भाजपा मंडल अध्यक्ष मयंक गुप्ता खून से लथपथ हालत में कनखल थाने पहुंचे। उन्होंने पुलिस से अपने साथ मारपीट होने की जानकारी दी पुलिस ने उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल भेज दिया, जहां उपचार के दौरान उनके सिर पर हुए घाव में कई टांके लगाए गए। भाजपा मंडल अध्यक्ष से हुई मारपीट की सूचना मिलने पर जिला अस्पताल में भाजपाइयों का जमावड़ा लग गया। कुछ देर तक जिला अस्पताल में भर्ती रहे भाजपा मंडल अध्यक्ष फिर कनखल के एक निजी अस्पताल में शिफ्ट हो गए। बताया जा रहा है कि मिश्रा गार्डन के बाहर बने भाजपा नेता के प्रॉपर्टी डीलिंग के कार्यालय में किसी परिचित से ही मारपीट हुई है। इस संबंध में पूछने पर एसएसआई अभिनव शर्मा के अनुसार मामले मे भाजपा नेता थाने आए थे और फिर इलाज कराने चले गए। उन्होंने लिखित में किसी के खिलाफ शिकायत नहीं की है। शिकायत मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है। महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा ...
Comments
Post a Comment