Skip to main content

एसएसपी से मिला निर्मल अखाड़े के संतों का प्रतिनिधिमण्डल

 


हरिद्वार। श्री पंचायती अखाड़ा निर्मल और कश्मीर सिंह भूरी वाले गुट के बीच चल रहे विवाद को लेकर बरनाला पंजाब से आए निर्मल मालवा साधु मंडल के संतों ने कनखल स्थित श्री पंचायती अखाड़ा निर्मल पहुंचकर श्रीमहंत ज्ञानदेव सिंह महाराज को अपना समर्थन दिया और भूरीवाले गुट के संतो पर भगवा धारण कर समाज और प्रशासन को गुमराह करने का आरोप लगाया। मालवा साधु मंडल के मीडिया प्रभारी महंत देवेंद्र सिंह महाराज ने कहा कि कानूनी प्रक्रिया से पूरी तरह हताश हो चुके असामाजिक भगवाधारी समाज में विद्वेष फैलाकर शासन प्रशासन को गुमराह करने का कार्य कर रहे हैं। लेकिन प्रशासन उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है। जोकि अपने आप में आश्चर्य की बात है। संत समाज की एकजुटता के चलते ऐसे असामाजिक तत्व अपने मंसूबों में कभी कामयाब नहीं हो पाए हैं और ना ही इनको अब संत समाज बर्दाश्त करेगा। प्रशासन को ऐसे लोगों से सचेत रहते हुए उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए। श्री पंचायती अखाड़ा निर्मल के अध्यक्ष श्रीमहंत ज्ञानदेव सिंह महाराज ने कहा कि मर्यादा में रहकर समाज का मार्गदर्शन करना ही संतों का कार्य है। लेकिन संत के भेष में कुछ असामाजिक तत्व बार-बार अखाड़े की संप्रभुता को खंडित करने का प्रयास कर रहे हैं। शासन प्रशासन ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने में चूक रहा है। जिससे कभी भी कोई अप्रिय घटना घट सकती है। पुलिस को इनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई कर इन्हें धर्म नगरी से बाहर करना चाहिए। यदि जल्द ही प्रशासन ने इनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की तो निर्मल अखाड़ा कुछ कठोर फैसले लेने पर मजबूर होगा। कोठारी महंत जसविंदर सिंह महाराज ने कहा कि आखिर प्रशासन कब तक कोई अप्रिय घटना घटने का इंतजार करता रहेगा और ऐसे धोखेबाज लोगों के खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं होती। यदि इस बार ऐसे भगवा धारियों ने कुछ भी अखाड़े के प्रति गलत करने की कोशिश की तो उन्हें उन्हीं की भाषा में जवाब दिया जाएगा और अखाड़ा कुछ भी करने से नहीं चूकेगा और इसकी जिम्मेदारी संपूर्ण रूप से पुलिस प्रशासन की होगी। महंत जसविन्दर सिंह महाराज ने कहा कि अखाड़े के संतों के प्रतिनिधिमण्डल ने डीआईडी/एसएसपी डा.योगेंद्र सिंह रावत से मुलाकात कर उन्हें पूरे प्रकरण से अवगत करा दिया है। इस दौरान महंत हरप्रीत सिंह गोलेवाल,महंत दर्शन सिंह, महंत प्यारा सिंह,महंत हरदेव सिंह,महंत हरबेअंत सिंह,बाबा सुखदेव सिंह,बाबा अवतार सिंह,संत वीरेंद्र सिंह,संत जरनैल सिंह,संत हरविंदर सिंह,बाबा गौरा सिंह,महंत बलवीर सिंह,महंत अंग्रेज सिंह,बाबा सतनाम सिंह,संत सुखमन सिंह,संत जसकरण सिंह,संत तलविंदर सिंह,ज्ञानी महंत खेम सिंह,महंत निर्भय सिंह,संत हरजोत सिंह सहित तमाम संतो ने श्री पंचायती अखाड़ा निर्मल के पक्ष में समर्थन व्यक्त किया। 


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।