हरिद्वार। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मां मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत रविन्द्रपुरी महाराज ने कहा कि घट-घट के वासी देवों के देव महादेव भगवान शिव की कृपा से कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होगा। निरंजनी अखाड़ा स्थित चरण पादुका मंदिर में शिवपूजन के दौरान उपस्थित श्रद्धालु भक्तों को संबोधित करते हुए श्रीमहंत रविन्द्रपुरी महाराज ने कहा कि जिस प्रकार मुख्यमंत्री पुष्करसिंह धामी कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा कर सनातन संस्कृति को ऊंचाईयों तक ले जा रहे हैं। वह सराहनीय व स्वागत योग्य है। संत समाज का आशीर्वाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ है। बैण्ड बाजों के साथ कांवड़ियों का स्वागत करने पर जिलाधिकारी व वरिष्ठ पुंलिस अधीक्षक भी बधाई के पात्र हैं। श्रीमहंत रविन्द्रपुरी महाराज ने कहा कि श्रावण मास में महादेव शिव ही दक्ष मंदिर में रहकर सृष्टि का संचालन करते हैं। कांवड़ मेला भगवान शिव को ही समर्पित है। देश भर से आने वाले लाखों कांवड़िएं हरिद्वार से गंगाजल लेजाकर अपने अभिष्ट शिवालयों में भगवान शिव का अभिषेक करते हैं। सभी को पूरे सावन माह भगवान शिव का जलाभिषेक करना चाहिए। जलाभिषेक से प्रसन्न होकर भगवान शिव भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं। श्रीमहंत रविन्द्रपुरी महाराज ने देश के समस्त संत समाज व श्रद्धालुओं से अपील करते हुए कहा कि अपने-अपने क्षेत्र में गंगाजल लेकर लौट रहे शिवभक्त कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा कर स्वागत करें।
हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है। महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा
Comments
Post a Comment