Skip to main content

कांवड़ियों की सेवा करने से प्रसन्न होते हैं भगवान शिव-श्रीमहंत रविन्द्रपुरी


 हरिद्वार। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद अध्यक्ष एवं श्री पंचायती अखाड़ा महानिर्वाणी के सचिव श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने कांग्रेसी नेता तोष जैन के साथ कनखल स्थित श्री दक्षेश्वर महादेव मंदिर के प्रांगण में शिवभक्त कांवड़ियों को निःशुल्क हैंड सैनिटाइजर, मास्क और दवाइयां वितरित की। इस दौरान श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने कहा कि प्रत्येक श्रावण मास में भगवान शिव के गण कावड़िए शिव स्वरूप भेष में भगवान शिव के जलाभिषेक के लिए कांवड़ में जल भरकर लेकर जाते है।ं लंबी दूरी तय कर गर्मी और बरसात के बीच मन में आस्था लिए अपने गंतव्य की ओर रवाना होते हैं। हम सभी को उनकी सेवा हेतु तत्पर रहना चाहिए। जगह-जगह लंगर इत्यादि लगाकर अपने सामथर््य अनुसार उनका सहयोग करना चाहिए। ऐसा करने से महादेव प्रसन्न होते हैं और भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं। श्रावण मास में किए गए सेवा के पुनीत कार्य व्यक्ति को भगवान की शरण में पहुंचाते हैं और उसके मोक्ष का मार्ग प्रशस्त होता है। दक्षेश्वर महादेव मंदिर आने वाले प्रत्येक श्रद्धालु भक्त की मनोकामना महादेव पूरी कर उसे सुख समृद्धि प्रदान करते हैं। वरिष्ठ कांग्रेसी नेता तोष कुमार जैन ने कहा कि कावड़ियों की सेवा करने से मन में आनंद की अनुभूति होती है और फल की दृष्टि से भी सेवा का कार्य अति उत्तम माना गया है। इसलिए हरिद्वार आने वाले शिव भक्तों को अधिक से अधिक सुविधा प्रदान मिल। ऐसी हम सब की कामना है। विश्व की सबसे बड़ी धार्मिक यात्रा कावड़ मेला समाज को एकता व भाईचारे का संदेश देता है। इस दौरान मुस्लिम समुदाय के लोग भी शिव भक्तों की सेवा कर उन पर पुष्प वर्षा करते हैं। जिससे समाज में सद्भाव का वातावरण बनाता है। संतों का जीवन परोपकार और सेवा को ही समर्पित रहता है। श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज के नेतृत्व में शिव भक्तों की सेवा का जो अवसर प्राप्त हुआ है। वह सौभाग्यशाली व्यक्ति को ही प्राप्त होता है। इस दौरान मोनिका जैन ने शिवभक्त कांवड़ियों से गंगा स्वच्छता बनाए रखने की अपील की। इस अवसर पर अरिहन्त जैन,सीबी गुप्ता,अमित वालिया,राजेश शर्मा,सोनू,धर्मसिंह,मुकेश,सागर आदि मौजूद रहे। 


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।