हरिद्वार। ऑल इंडिया सीनियर सिटीजन वेलफेयर सोसायटी की वर्चुअल बैठक इंजीनियर मधुसूदन अग्रवाल की अध्यक्षता में संपन्न हुई। राष्ट्रीय अध्यक्ष इंजीनियर मधुसूदन अग्रवाल ने विचार-विमर्श कर विनोद अग्रवाल को महाराष्ट्र प्रभारी और न्यू मुंबई का अध्यक्ष, नवीन कुमार अग्रवाल को भिलाई छत्तीसगढ़ का अध्यक्ष चुना गया है। इसके अलावा आरबी माथुर को जयपुर का अध्यक्ष और राजस्थान का प्रभारी, जगदीश बावला देहरादून को प्रांतीय अध्यक्ष उत्तराखंड पश्चिम नियुक्त किया गया है। वेद प्रकाश अग्रवाल को अध्यक्ष आगरा, नानक चंद गोयल को वरिष्ठ उपाध्यक्ष गाजियाबाद, सुनील कुमार गुप्ता को मुरादाबाद का अध्यक्ष, आरसी गर्ग को देहरादून का उपाध्यक्ष, डॉक्टर आरके मित्तल को बुलंदशहर का अध्यक्ष, अशोक कुमार गुप्ता को प्रदेश अध्यक्ष पश्चिम उत्तर प्रदेश बनाया गया है। शांति स्वरूप गुप्ता को उपाध्यक्ष मेरठ, विमल कुमार गर्ग एवं जितेंद्र कुमार शर्मा को उपाध्यक्ष उत्तराखंड पश्चिम एवं राकेश कुमार अग्रवाल को वरिष्ठ उपाध्यक्ष हरिद्वार मनोनीत किए गए। संचालन संस्था के महामंत्री राजीव राय ने किया। बैठक में विमल कुमार गर्ग, एसआर गुप्ता, सुरेश चंद गुप्ता, डॉ. पवन सिंह, अरविंद, मंगल, सतीश चंद गुप्ता, एडवोकेट शिवकुमार शर्मा, आरबी माथुर, विनोद अग्रवाल, नीरजा अग्रवाल, सुनील कुमार गुप्ता, नवीन कुमार अग्रवाल, डॉ. पंकज कौशिक, हेमंत सिंह नेगी, नीलम रावत, रेखा नेगी आदि शामिल रहे।
हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।
Comments
Post a Comment