Skip to main content

रसोई गैस के दामों में बढ़ोतरी के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फूंका सरकार का पुतला


 हरिद्वार। प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर रसोई गैस के बढ़ते दामों के बढ़ते दामों के विरोध में महानगर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर सरकार का पुतला फूंका। ज्वालापुर में अंबेडकर चैक के पास प्रदर्शन तथा पुतला दहन के दौरान महानगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने कहा कि भाजपा सरकार की गलत नीतियों के चलते महंगाई लगातार बढ़ रही है। एक वर्ष में रसोई गैस सिलेंडर के दामों में ढाई सौ रुपए की बढ़ोतरी होने से आम नागरिक का जीवन दूभर हो गया है। रानीपुर विधानसभा से प्रत्याशी रहे भेल श्रमिक नेता राजवीर सिंह चैहान व ज्वालापुर नगर अध्यक्ष यशवंत सैनी ने कहा कि भाजपा सरकार सिर्फ तुम जुमलों की सरकार है। पूरे देश में अराजकता का माहौल है। महंगाई चरम सीमा पर है। जिससे गरीब के लिए दो वक्त का भोजन जुटाना भी मुश्किल हो रहा है। चैधरी बलजीत सिंह, कैलाश प्रधान, तीर्थ पाल रवि, तासीन अंसारी,जफर अंब्बासी,पुनीत कुमार,शहाबुद्दीन अंसारी,सुनील कुमार, राव फरमान, डा.झांगीराम, विशाल काटी, डा.दिनेश पुंडीर,इंजीनियर आकाश बिरला,राजेंद्र श्रीवास्तव, राजेश चैहान, अमित नौटियाल,पूर्णचंद,मुस्तकिम अंसारी,मालीदास,बृजमोहन बड़्थवाल, सरफराज गौड़, संदीप प्रधान आदि उपस्थित रहे। मायापुर ब्लॉक में भीमगोडा के निकट प्रदर्शन व भाजपा सरकार का पुतला दहन कर रसोई गैस के दामों में वृद्धि का विरोध किया। इस दौरान बादल गोस्वामी,शुभम जोशी, बलरामगिरी कड़क, पार्षद कैलाशभट्ट, पवन शर्मा,नितिन यादव,प्रशांत शर्मा,हरिद्वारी लाल, शिवम गिरी, वेदांत उपाध्याय, प्रशन्नलाल, सुरेंद्र कुमार, विमल साटू, सुनील गिरी,जॉनी गोस्वामी,करण राणा,छोटू पांडे,टिंकू गिरी,भीमसैन आदि शामिल रहे। शिवालिक नगर में शिवालिक नगर चैक पर भाजपा सरकार का पुतला दहन किया गया। ब्लॉक अध्यक्ष गुलवीर सिंह, प्रदेश महासचिव महेश प्रताप राणा, ब्लाक संयोजक अशोक उपाध्याय ने कहा कि रसोई गैस के दामों में भारी वृद्धि कर सरकार गरीबों के हितों पर कुठाराघात कर रही है। 


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।