Skip to main content

नगर आयुक्त ने बैठक कर विशेष कार्ययोजना बनायी

 गंदगी साफ करने में नगर निगम को बहाना पड़ेगा पसीना


हरिद्वार। कांवड़ मेले के दौरान शिवभक्त कांवड़ियों का धर्मनगरी में अपार जनसमूह उमड़ा हुआ है। सुभाषघाट, हरकी पैड़ी, गऊघाट, विष्णुघाट सहित विभिन्न घाटों पर गंदगी के अंबार भी लगने लगे हैं। नगर निगम की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं। पॉलीथीन पर प्रतिबंध के बावजूद कांवड़ मेले में पॉलीथीन से बनी चटाईयां व प्लास्टिक से बनी गंगाजली खुलेआम बिक रही हैं। जिसके चलते गंगा घाटों पर गंदगी के अंबार लग रहे हैं। नगर निगम के सफाईकर्मी मेले के दौरान भीड़भाड़ होने के कारण सफाई व्यवस्था को भी सुचारू नहीं रख पा रहे हैं। घाटो पर कांवड़ियों द्वारा छोड़ी गयी पॉलीथीन की चटाईयां, खाने का सामान, पुराने कपड़े आदि के ढेर देखे जा सकते हैं। कांवड़ मेला संपन्न होने के बाद नगर निगम प्रशासन को गंदगी को साफ करने में जमकर पसीना बहाना होगा। समाजसेवी कमल खड़का ने कहा कि कांवड़ियों की भीड़ के चलते नगर निगम के अधिकारी कर्मचारी बेबस हैं। सफाई व्यवस्था मेले के दौरान प्रभावित होती ही हैं। लेकिन पॉलीथीन पर प्रतिबंध के बावजूद बड़े पैमाने इस्तेमाल की गयी। वही दूसरी ओर नगर आयुक्त ने सोमवार को सफाई निरीक्षकों के साथ बैठक की। बैठक में कांवड़ मेले की समाप्ति के बाद सफाई व्यवस्था को चाक चौंबद करने के लिए कार्ययोजना तैयार की गयी। नगर आयुक्त ने आज से मेला क्षेत्र में चलाए जाने वाले सफाई अभियान के लिए संबंधित सफाई निरीक्षकों एवं सफाई नायकों को दिशा निर्देश जारी किए। उन्होंने विशेष सफाई अभियान के लिए निगम क्षेत्र को 15 सेक्टरों में विभाजित कर प्रत्येक सेक्टर में 25 कर्मचारी प्रत्येक पाली में तैनात करने के आदेश दिए। नगर आयुक्त दयानंद सरस्वती ने कहा कि तीन दिन के भीतर नगर निगम कूड़ा उठाकर कीटनाशक का छिड़काव, फॉगिंग आदि का कार्य करेगा। उन्होंने कहा कि कार्य में लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बैठक में सहायक नगर आयुक्त एमए शाह, सहायक नगर आयुक्त श्याम सुंदर प्रसाद, सफाई निरीक्षक सुनीत आदि मौजूद रहे।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।