Skip to main content

वैश्य बंधु समाज मध्य हरिद्वार महिला प्रकोष्ठ ने किया तीज महोत्सव का आयोजन

 


हरिद्वार। वैश्य बंधु समाज मध्य हरिद्वार महिला प्रकोष्ठ द्वारा आयोजित किए गए तीज महोत्सव में महिलाओं ने रंगारंग सांस्कृति कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। इस दौरान ग्रीन गेम्स,डांस, मेहंदी, चेयर गेम,फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया। आर्यनगर चौक स्थित होटल में निधि बंसल, प्रीति अग्रवाल व रूचि ड्रोलिया के संयोजन में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाएं सम्मिलित हुई। महिलाओं को हरियाली तीज की शुभकामनाएं देते हुए सरंक्षक नरेश रानी गर्ग ने कहा कि हरियाली तीज पर्व भगवान शिव और माता पार्वती को समर्पित है। हरियाली तीज पर्व खुशी और उन्नति का त्यौहार है। सामाजिक दृष्टिकोण से तीज उत्सव का बड़ा महत्व है। तीज का त्योहार हमारे सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक और ऐतिहासिक मूल्यों को प्रदर्शित और परिभाषित करता है। अध्यक्ष इंदु गुप्ता,अरूणा बंसल व डा.अंजलि गोयल ने कहा कि वैश्य बंधु समाज महिला प्रकोष्ठ महिलाओं के स्वालंबन एवं सशक्तिकरण और जागरूकता के लिए लगातार कैम्पेन चला रहा है। महिला प्रकोष्ठ द्वारा भारतीय संस्क्रति से जुड़े उत्सवों को भी सामूहिक रूप से उत्साह पूर्वक मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि तीज महोत्सव जैसे आयोजन भारतीय सांस्कृति विरासत को प्रस्तुत करने के साथ महिलाओं को उनकी प्रतिभा प्रस्तुत करने का अवसर भी प्रदान करते हैं। वैश्य बंधु समाज मध्य हरिद्वार के अध्यक्ष डा.विशाल गर्ग ने कहा कि तीज पर्व भारतीय संस्कृति को दर्शाने वाला पर्व है। महिलाएं बढ़चढ़ कर तीज पर्व को अपनी संस्कृति के अनुरूप मनाती चली आ रही है। वैश्य बंधु समाज महिला प्रकोष्ठ की पदाधिकारी महिला उत्थान व सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए मिलजुल कर प्रयास कर रही है। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वाली प्रतिभागियों को पुरूस्कृत किया गया। इस अवसर पर वंदना गुप्ता,रेखा अग्रवाल,गौरी गर्ग, विनीषा गर्ग,वर्षा गुप्ता,रूचि गुप्ता,अलका अग्रवाल,शालू गर्ग,शैली गर्ग,संध्या अग्रवाल,नेहा, मुक्ता, बबीता,सरोज गोयल,ममता गुप्ता आदि शामिल रही। 


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।