Skip to main content

सांसद के साथ पालिकाध्यक्ष ने किया सड़क का लोकापर्ण


 हरिद्वार। कमल मिश्रा- शिवालिक नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड 5 न्यू शिवालिक नगर मे सड़क निर्माण का लोकापर्ण समारोह किया गया। कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद नरेश बंसल मुख्य अतिथि तथा भाजपा जिला अध्यक्ष डा.जयपाल सिंह चैहान विशिष्ठ अतिथि के रुप में उपस्थित रहे। पालिका अध्यक्ष व अतिथियों ने सड़कों को क्षेत्रवासियों को समर्पित किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नरेश बंसल ने कहा कि केंद्र और राज्य द्वारा संचालित अनेक जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ संपूर्ण क्षेत्र को मिल रहा है। भाजपा सरकार गरीब मजदूर, किसान की सरकार है। नरेश बंसल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश का सम्मान पूरे विश्व में बढ़ा है और पूरी दुनिया में भारत की एक अलग पहचान बनी है। नरेश बंसल ने कहा कि राजीव शर्मा का क्षेत्र के विकास के लिए लोगों के प्रति समर्पण और उनकी कार्यशैली अदभुत है। नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने राज्यसभा सांसद नरेश बंसल का स्वागत एवं आभार प्रकट करते हुए कहा कि वार्ड 5 में पहली बार सड़क बनने से क्षेत्रवासियों को जलभराव से मुक्ति मिलेगी और आवागमन में सुविधा प्राप्त होगी। कहा कि नगर पालिका क्षेत्र में विकाय कार्य प्राथमिकता से पूरे किए जा रहे हैं। एक वर्ष में क्षेत्र की सभी सड़कों, नालियों व पुलिया निर्माण का कार्य पूरा कर लिया जाएगा। भाजपा जिलाध्यक्ष डा.जयपाल सिंह चैहान ने कहा कि पालिकाध्यक्ष राजीव शर्मा ने बहुत सीमित समय में ही क्षेत्र के लोगों की सुविधा के लिए अनेक विकास कार्य किए हैं। शिवालिक नगर क्षेत्र में साफ-सफाई व सुंदर वातावरण देखने को मिलता है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र का संपूर्ण विकास भाजपा ने ही किया है और भाजपा ही भविष्य में करेगी। मंच संचालन रविकांत गुप्ता व महिला मोर्चा उपाध्यक्ष रितु ठाकुर ने किया। इस अवसर पर सभासद सुमन शर्मा,अरुणा देवी,बबीता देवी,पंकज चैहान व अंकुर यादव,भाजपा मंडल महामंत्री कैलाश भंडारी,वरिष्ठ समाजसेवी अवनीश मिश्रा,महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष रीता चमोली,पूर्व मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र बोरी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य धर्मेंद्र विश्नोई,पवन शर्मा,राजेश बालियान,लज्जेराम शर्मा,युवा मोर्चा महामंत्री अंशुल शर्मा,उपाध्यक्ष गौरव गुर्जर,अमित भट्ट,नवीन भट्ट,दीपक नौटियाल,सुनील कौशिक ,अवधेश राय,अशोक शर्मा, सोनिया अरोड़ा,अनिल राणा,बिजेंद्र पवार,राजपाल,अक्षय गौड़,अमित मित्तल,हनुमान यादव,डा.मनवीर,डा.राकेश शर्मा,जयपाल पुंडीर,जेपी गुप्ता,सुनील तोमर,नरेश स्वामी,सूरजभान शर्मा, अखिलेश गुप्ता,शमशेर,नीरज गुप्ता,वीके धीमान,भगवान सिंह हुड्डा,कपिल चैहान,अशोक कुमार, सुनील यादव,मन्नु रावत,मधु शर्मा,अंकुश मलिक,वर्षा यादव,रेनू गौड, सोनिया,सपना शर्मा,कविता,नीलम,रेशमी गुप्ता,हिमानी शर्मा,सविता,ममता,शर्मिला राणा, सुनील, बिन्नी मेहता,वंदना,सुमित कुमार,इलायची देवी,पुष्पा अधिकारी,अक्षय चैधरी सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।