Skip to main content

राष्ट्रपति के अपमान के लिए माफी मांगे कांग्रेस-स्वामी यतिश्वरानंद


 हरिद्वार। पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतिश्वरानंद ने राष्ट्रपति के लिए आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग करने पर कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी की निंदा करते हुए कहा कि देश की राष्ट्रपति के प्रति अभद्र शब्दों का प्रयोग किए जाने से कांग्रेस नेताओं की मानसिकता का पता चलता है। वेद मंदिर स्थित कैम्प कार्यालय में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक के दौरान स्वामी यतिश्वरानंद ने कहा कि कांग्रेस ने केवल राष्ट्रपति का ही नहीं बल्कि पूरे देश का प्रत्येक गरीब और आदिवासी का अपमान किया है। यह देश की हर महिला का अपमान है। इसके लिए कांग्रेस को देश से माफी माँगनी चाहिए। उन्होंने कहा कि अपना अस्तित्व तलाश रही कांग्रेस अब बौखलाहट में अनर्गल बयानबाजी पर उतार आयी है। कार्यकताओं को सम्बोधित करते हुए वरिष्ठ भाजपा नेता संजीव चौधरी ने कहा कि राष्ट्रपति के प्रति अपमानजनक भाषा से कांग्रेस की सोच उजागर हो गयी है। कांग्रेस एक गरीब परिवार की महिला का सम्मान होते नहीं देख पा रही है। राष्ट्रपति का अपमान कर कांग्रेस ने अपनी ओछी मानसिकता का परिचय दिया है। देश की जनता कांग्रेस को कभी माफ नहीं करेगी। कांग्रेस मुक्त भारत होने में अब कोई देर नहीं है। बैठक में धर्मेंद्र प्रधान, शुभम सैनी, प्रवेश गुप्ता, सुशील प्रधान, धर्मपाल सहगल, महावीर प्रधान, शुभम कुमार, बबलू राणा व मुन्ना तिवारी आदि उपस्तिथ रहे। वही दूसरी ओर भाजपा के हरिद्वार मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र तिवारी के संयोजन में कार्यकार्ताओं ने राष्ट्रपति का अपमान करने के विरोध में कांग्रेसी नेता अधीर रंजन चौधरी के खिलाफ राठी चौक पर विरोध प्रदर्शन किया। मंडल महामंत्री तरुण नैय्यर ने कहा जिस प्रकार राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू का लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी ने अपमान किया है। उसका पूरे देश में इसकी निंदा की जा रही है। जिसके विरोध में भाजपा मंडल हरिद्वार के कार्यकार्ताओं ने राठी चौक पर एकत्रित होकर अधीर रंजन चौधरी के खिलाफ नारेबाजी की। इस अवसर पर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य दीपा, बलजीत राजोरिया, युवा मोर्चा महामंत्री अंकुश भाटिया, भाजपा मीडिया प्रभारी विकल राठी, दीशु ममगई सोनू, राज चौधरी, बंटी आदि मौजूद रहे। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने अधीर रंजन चौधरी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी की मांग की।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।