हरिद्वार। निरंजन पीठाधीश्वर आचार्य महामण्डलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज ने कहा कि देवों के देव महादेव अपनी शरण में आने वाले प्रत्येक भक्त का कल्याण करते हैं। श्री दक्षिण काली मंदिर में पूरे श्रावण मास चलने वाली विशेष शिव आराधना के शुभारंभ पर स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज ने कहा कि श्रावण मास भगवान शिव की आराधना को समर्पित है। श्रावण में विधि विधान से भगवान शिव का जलाभिषेक व पूजा अर्चना करने से प्रत्येक मनोकामना पूरी होती है। जीवन के सभी कष्ट दूर हो जाते हैं। उन्होंने कहा कि भगवान शिव सृष्टि के सर्वशक्तिमान देव हैं। श्रद्धालु भक्तों को भगवान शिव का जलाभिषेक करते समय माता पार्वती का ध्यान भी अवश्य करना चाहिए। इससे भगवान शिव के साथ माता पार्वती की कृपा भी साधक को प्राप्त होती है। शिव शक्ति की सम्मिलित कृपा से साधक का जीवन भवसागर से पार हो जाता है। परिवार में सुख समृद्धि का वास होता है। प्रत्येक कार्य में सफलता मिलती है। स्वामी अवंतिकानन्द ब्रह्मचारी ने बताया कि लोककल्याण के उद्देश्य से प्रति वर्ष श्रावण मास में होने वाली स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज की विशेष शिव साधना के लिए विभिन्न प्रकार के फूलों से भगवान शिव का श्रंग्रार किया जाता है तथा दूध, दही, घी सहित विभिन्न प्रकार द्रव्य व फल आदि अर्पित किए जाते हैं। इस दौरान भाजपा विधायक संगीत सोम ने परिवार सहित मां दक्षिण काली की पूजा अर्चना की और स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज से आशीर्वाद लिया। स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज ने संगीत सोम को माता की चुनरी व नारियल भेंटकर आशीर्वाद दिया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।
Comments
Post a Comment