Skip to main content

समाज का मार्गदर्शन कर नई दिशा प्रदान करते हैं संत महापुरूष-स्वामी अयोध्याचार्य


 हरिद्वार। जगद्गुरु रामानंदाचार्य स्वामी अयोध्याचार्य महाराज ने कहा है कि संत महापुरुष विश्व पटल पर सनातन संस्कृति को संजोए हुए हैं और गुरु शिष्य परंपरा से भारत का संपूर्ण विश्व में एक अलग स्थान है। श्रवणनाथ नगर स्थित नवनिर्मित श्री महावीर नारायण भवन के लोकार्पण अवसर पर संत समाज एवं श्रद्धालु भक्तों को संबोधित करते हुए जगद्गुरु स्वामी अयोध्याचार्य महाराज ने कहा कि संतो ने सदैव ही समाज का मार्गदर्शन कर एक नई दिशा प्रदान की है और राष्ट्र को उन्नति की ओर अग्रसर करने में संत महापुरुषों की अहम भूमिका है। आश्रम परंपरा धर्म के संरक्षण संवर्धन और भारतीय संस्कृति को जीवंत रखने के लिए अनिवार्य है, जो समाज में धर्म एवं संस्कृति का प्रचार-प्रसार करती है। बाबा हठयोगी एवं महंत रघुवीर दास महाराज ने कहा कि संतों का जीवन धर्म रक्षा और राष्ट्र सेवा को समर्पित रहता है। जगद्गुरु स्वामी अयोध्याचार्य महाराज वयोवृद्ध अवस्था में भी युवाओं में संस्कृति और संस्कारों का संचार कर रहे हैं जो युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणा का माध्यम है। नीलेश्वर महादेव मंदिर के महंत प्रेमदास महाराज ने कहा कि वैष्णव संतों की गौरवशाली परंपरा विश्व विख्यात हैं। जगद्गुरु रामानंदाचार्य स्वामी अयोध्याचार्य महाराज वैष्णव संप्रदाय का गौरव है। गुरु और शिष्य के रूप में संत परंपरा का भली-भांति निर्वहन करना। इनके आदर्श पूर्ण जीवन को दर्शाता है। कार्यक्रम में पधारे सभी संत महापुरुषों का आभार व्यक्त हुए महंत राजेंद्रदास महाराज ने कहा कि संतों की सेवा करते हुए समाज का मार्गदर्शन करना और गौ गंगा संरक्षण करना उनके जीवन का मूल उद्देश्य है। वह सौभाग्यशाली है कि उन्हें एक ईश्वर तुल्य गुरु के रूप में स्वामी अयोध्याचार्य महाराज की प्राप्ति हुई है। इस अवसर पर महंत रघुवीर दास,महंत बिहारी शरण,महंत गोविंद दास,महंत प्रह्लाद दास,महंत दुर्गादास,महंत नारायण दास पटवारी,साध्वी जयश्री,साध्वी विजयलक्ष्मी,स्वामी गंगा दास,महंत सुतीक्ष्णमुनि,स्वामी हरिहरानंद, स्वामी रविदेव शास्त्री,स्वामी दिनेश दास सहित बड़ी संख्या में संत महापुरुष उपस्थित रहे।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।