हरिद्वार। मुख्यमंत्री की ओर से शिवभक्तों के पैर धोने के बाद आम आदमी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष नरेश शर्मा ने शाम को प्रेस को बयान जारी कर कहा कि यह उपक्रम सच्चे मन से किया जाता तो यह वास्तव में सराहनीय होता। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के नेता केवल जनता का ध्यान मूलभूत समस्याओं से हटाने के लिए यह कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अपने आप को राष्ट्रवादी और जन हितैषी पार्टी होने का दावा करने वाले भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने पहली बार खाद्य सामग्री दूध और दही जैसे उत्पादों पर भी जीएसटी लगाकर आम आदमी पर अतिरिक्त बोझ डाल दिया है।
हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है। महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा
Comments
Post a Comment