हरिद्वार। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के पूर्व मण्डल अध्यक्ष मनव्वर कुरैशी ने कांवड़ियों को जलपान व फलाहार वितरित किया। मनव्वर कुरैशी ने कहा कि देश के कोने-कोने से शिवभक्त कांवड़िएं अपनी मनोकामनाएं पूर्ण करने के लिए हरकी पैड़ी से जल भरकर अपने गंतव्यों की और लौट रहे हैं। कठिन परिश्रम व मेहनत से ही शिवभक्तों की यात्रा सफल होती है। भगवान शिव भक्तों का कल्याण करते हैं। उन्होंने कहा कि शिवभक्त कांवड़ियों की सेवा में सभी को अपना योगदान देना चाहिए। पुलिस प्रशासन लगातार कांवड़ियों की सेवा में अपना योगदान दे रहा है। सामाजिक संगठन भी बाहर से आने वाले कांवड़ियों का सम्मान कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांवड़ यात्रा सद्भावना व भाईचारे को दर्शाती है। देश की एकता अखण्डता के लिए सभी को आगे आना चाहिए। मनव्वर कुरैशी ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि शिवभक्त कांवड़ियों की सेवा में कुछ ना कुछ समय अवश्य दें। प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कांवड़ यात्रा को लेकर सजगता से कार्य कर रहे हैं। कांवड़ मे राज्य सरकार द्वारा विशेष प्रबंध भी किए गए हैं। मनव्वर कुरैशी ने कहा कि एकता भाईचारे व सौहार्द को बनाए रखने के लिए सभी धर्म समुदाय का सम्मान अवश्य करना चाहिए।

Comments
Post a Comment