Skip to main content

महंत अमनदीप सिंह महाराज बने भाकियू अंबावता के जिला अध्यक्ष

 


हरिद्वार। श्री पंचायती अखाड़ा निर्मल के महंत अमनदीप सिंह महाराज को भारतीय किसान यूनियन अंबावता का जिला अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। निर्मल अखाड़े की एक्कड कला शाखा में आयोजित बैठक के दौरान भाकियू अंबावता के प्रदेश अध्यक्ष चैधरी कीरत सिंह ने महंत अमनदीप सिंह को यूनियन का जिलाध्यक्ष मनोनीत किए जाने की घोषणा करते हुए कहा कि महंत अमनदीप सिंह ईमानदार, युवा, कर्मठ व संघर्षशील व्यक्ति हैं। किसानों की पीड़ा और समस्याओं को समझते हैं। नके नेतृत्व में जनपद में भाकियू अंबावता और मजबूत होगी। उन्होंने कहा कि महंत अमनदीप सिंह जिलाध्यक्ष पद के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को पूरी निष्ठा से निभाते हुए शोषण के विरूद्ध किसानों की मजबूत आवाज बनेंगे। किसानों की समस्याओं को शासन प्रशासन के समक्ष प्रभावी तरीके से ररखकर समाधान कराएंगे। श्री पंचायती अखाड़ा निर्मल के कोठारी महंत जसविन्दर सिंह महाराज ने महंत अमनदीप सिंह को बधाई देते हुए कहा कि किसानों को हमेशा ही समस्याओं से जूझना पड़ता। निर्मल अखाड़ा स्वयं खेती किसानी से जुड़ा है। इसलिए महंत अमनदीप सिंह किसानों के समक्ष आने वाली समस्याओं से बाखूबी वाकिफ हैं। महंत अमनदीप सिंह जिस प्रकार अखाड़े के कुशल संचालन में सहयोग कर रहे हैं। उसी प्रकार किसान संगठन के जिलाध्यक्ष पद के प्रति जिम्मेदारी का भी पूरी कुशलता से निवर्हन करेंगे। जिला अध्यक्ष बनाए जाने पर संगठन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए महंत अमनदीप सिंह महाराज ने कहा कि जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी गयी है। उसका तन, मन, धन व पूरी निष्ठा से निर्वाह करेंगे। किसानों के हित में किसी भी संघर्ष से पीछे नहीं हटेंगे। उन्होंने कहा कि जल्द ही कार्यकारिणी का गठन कर पूरे जनपद में संगठन का विस्तार किया जाएगा। अधिक से अधिक किसानों को संगठन से जोड़कर भाकियू अंबावता को मजबूत बनाएंगे। यूपी की पूर्व कैबिनेट मंत्री सुजेनानन्द ने महंत अमनदीप सिंह को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनके जिलाध्यक्ष बनने से संगठन को मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि किसानों को बिजली मुफ्त मिलनी चाहिए। लेकिन इसके विपरीत किसान बिजली कटौती, बिजली चोरी के झूठे मुकद्मों जैसी समस्याओं का सामना कर रहे हैं। इसके खिलाफ एकजुट होकर संघर्ष करना होगा। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चैधरी सहदीप सिंह,किसान नेता बलवन्त सिंह चैहान,उत्तरांचल पंजाबी महासभा के जिलाध्यक्ष प्रमोद पांधी ने कहा कि किसान एकजुट होकर नवनियुक्त जिलाध्यक्ष महंत अमनदीप सिंह महाराज का सहयोग करें। बैठक में गुरविन्दर सिंह,बलविन्दर सिंह,मोहम्मद आजम,ऋषिपाल सिंह,तुफेल अहमद,अफजाल अहमद, मुसर्रफ,कुलदीप ंिसंह,रमेश शर्मा,सतीश प्रधान,मौहम्मद आजम,जगदीश प्रधान,देवेंद्र सिंह चैहान, असलम आदि सहित बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे। निर्मल अखाड़े के महंत देवेंद्र सिंह, महंत सहजदीप सिंह,महंत दर्शन सिंह,महंत निर्भय सिंह,महंत खेमसिंह,संत सुखमन सिंह,संत तलविन्दर सिंह,संत हरजोध सिंह,संत सुखजीत सिंह,संत जसकरण सिंह आदि ने भी महंत अमनदीप सिंह को भाकियू अंबावता को जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी। 


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।