Skip to main content

वनों का संरक्षण सरकार के साथ आम आदमी की भी जिम्मेदारी-श्रीमहंत रविन्द्रपुरी

 


हरिद्वार। प्रकृति को समर्पित उत्तराखण्ड के लोकपर्व हरेला पर एस.एम.जे.एन.काॅलेज में काॅलेज के प्राचार्य डा.सुनील कुमार बत्रा,डा.संध्या शर्मा,डा.विशाल गर्ग,श्रीमती नरेश रानी गर्ग एवंडी.सी.नौटियाल ने नीम,बिल्व,गुलमोहर,कनेर,जामुन,आवंला आदि पौधों का रोपणकर पर्यावरण संरक्षण के प्रयासों में योगदान देने का संकल्प लिया। इस अवसर पर काॅलेज प्रबन्ध समिति के अध्यक्ष श्रीमहन्त रविन्द्र पुरी महाराज ने हरेला पर्व की बधाई देते हुए कहा कि वन हमारी राष्ट्रीय धरोहर हैं। वनों के विनाश से इको सिस्टम असन्तुलित हो गया है। वन क्षेत्रों के संरक्षण व विकास हेतु सरकार लगातार प्रयास कर रही है। वनों का संरक्षण सिर्फ सरकार का ही नहीं बल्कि प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि वृक्ष अनेक प्रकार के जीव-जन्तुओं का निवास स्थान, वातावरण में प्राण वायु आक्सीजन की मात्रा सन्तुलित करने, मानव जीवन को विभिन्न संसाधनों से परिपूर्ण करने तथा मिट्टी एवं स्थल का अपरदन रोकने आदि में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। के लिए वृक्ष के अतिरिक्त हमारा कोई दूसरा साथी नहीं हो सकता। उन्होंने उपस्थित जनों से पर्यावरण संरक्षण में अपनी बढ़चढ़ कर अपनी भूमिका निर्वहन करने का आह्वान किया। डा.संध्या शर्मा ने कहा कि हरेला पर्व हमें पर्यावरण से जोड़ता है। पर्यावरण का संरक्षण उत्तराखण्ड की संस्कृति है। पौधारोपण द्वारा ही जल संरक्षण एवं संवर्धन किया जा सकता है। उन्होंने उपस्थित छात्र-छात्राओं, शिक्षकों व कर्मचारियों से कम से कम एक पौधा रोपित करने का आह्वान किया। वैश्य बंधु समाज मध्य हरिद्वार के अध्यक्ष समाजसेवी डा.विशाल गर्ग ने कहा कि कोविड-19 वैश्विक आपदा के चलते आक्सीजन की भारी किल्लत समाज को झेलनी पड़ी। आॅक्सीजन के प्राकृतिक प्रवाह को बनाए रखने के लिए पेड़ पौधों का संरक्षण बेहद जरूरी है। इसलिए सभी को पौधे लगाने के साथ वृक्ष बनने तक उनका संरक्षण करना चाहिए। डा.विशाल गर्ग व उनकी माता श्रीमती नरेश रानी गर्ग ने अपने जन्मदिवस के अवसर पर महाविद्यालय परिसर में पौधों का रोपण कर सभी से अपने जीवन के प्रत्येक शुभ अवसर पर एक पौधा अवश्य लगाने की अपील भी की। काॅलेज के प्राचार्य डा.सुनील कुमार बत्रा ने हरेला पर्व की शुभकामनायें देते हुए कहा कि हरेला सिर्फ एक त्यौहार न होकर उत्तराखण्ड की जीवनशैली का प्रतिबिम्ब है। हरेला प्रकृति के साथ सन्तुलन स्थापित करने वाला त्यौहार है। हरियाली देखकर व्यक्ति का तन-मन प्रफल्लित हो उठता है। हरेला पर्व से व्यक्तिवादी मूल्यों की जगह समाजवादी मूल्यों को वरीयता दी गयी है। डा.बत्रा ने कहा कि जीवन व पर्यावरण के सन्तुलन को बनाये रखने के लिए वृक्षों का अस्तित्व में रहना नितान्त आवश्यक है। अधिष्ठाता छात्र कल्याण डा.संजय कुमार माहेश्वरी व डा.जगदीशचन्द्र आर्य ने कहा कि विकास और पर्यावरण में संतुलन बनाकर चलना आवश्यक है। कार्यक्रम संयोजक डा.विजय शर्मा ने बताया कि पर्यावरण प्रकोष्ठ द्वारा काॅलेज के छात्र-छात्राओं को पर्यावरण संरक्षण से जोडा जा रहा है। इस अवसर पर प्रदीप बसंल,डा.आशा शर्मा,डा.मोना शर्मा,श्रीमती रिंकल गोयल,श्रीमती रिचा मिनोचा,डा.नेहा गुप्ता,डा.पुनीता शर्मा,डा.पदमावती तनेजा, डा.विनीता चैहान,डा.लता शर्मा,डा.सरोज शर्मा, विनीत सक्सेना,डा.रीना मिश्रा,डा.मनोज कुमार सोही के अलावा राजीव गुप्ता,डा.सुधीर गोयल,शिवम बंधु गुप्ता,प्रदीप बंसल,अरूणा बंसल,इंदु गुप्ता आदि वैश्य बंधु समाज के पदाधिकारी शामिल रहे।  


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।