Skip to main content

प्रतिभाओं का सम्मान जरूरी-स्वामी आलोक गिरी


 हरिद्वार। स्वामी आलोक गिरी महाराज ने कहा कि नेशनल जिमनास्टिक्स चैंपियनशिप में इशिता और रागिनी ने रजत और कांस्य पदक जीतकर प्रदेश का नाम रोशन किया है। ऐसे में प्रदेश का मान बढ़ाने वाली प्रतिभाओं को सम्मानित किया जाना जरूरी है। इससे प्रतिभाशाली खिलाड़ियों के मनोबल में वृद्धि होती है साथ भविष्य में और बेहतर करने की प्रेरणा मिलती है। गौरतलब है कि हरियाणा के फरीदाबाद स्पोर्ट्स ग्राउंड में आयोजित 9वीं डोरीलाल यादव मेमोरियल नेशनल इन्वीटिशनल चैम्पियनशिप प्रतियोगिता में देवभूमि जिमनास्टिक्स सेंटर हरिद्वार की छात्राओं इशिता सिंह और रागिनी ने अंडर 10 वर्ग और अंडर 12 वर्ग में सिल्वर व कांस्य पदक जीतकर जनपद और प्रदेश का नाम रोशन किया। इस प्रतियोगिता में 12 राज्यों के खिलाड़ियों ने भाग लिया था। बुधवार को श्री पंचायती अखाड़ा निरंजनी एवं सिद्धबलि हनुमान नर्मदेश्वर महादेव मंदिर जगजीतपुर के पीठाधीश्वर स्वामी आलोक गिरी महाराज ने नेशनल जिमनास्टिक चौंपियनशिप में रजत और कांस्य पदक जीतने वाली इशिता सिंह और रागिनी को मंदिर में बुलाकर सम्मानित किया। इस मौके पर स्वामी आलोक गिरी महाराज ने कहा कि प्रतिभाशाली बालिकाओं को सम्मानित कर वे स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। वर्तमान में छात्राएं छात्रों से किसी भी तरह से कम नहीं है। छात्राओं में प्रतिभाएं कूट-कूट कर भरी हुई हैं। आवश्यकता उन्हें उचित प्रशिक्षण और मार्गदर्शन दिए जाने की है। उन्होंने कहा कि इशिता सिंह और रागिनी ने प्रदेश की छात्राओं के लिए एक मिसाल कायम की है। अन्य छात्राओं को भी इससे प्रेरणा लेकर आगे बढ़ना चाहिए। उन्होंने छात्राओं के अभिभावक और कोच प्रियंका चौधरी का भी आभार जताया। देवभूमि जिम्नास्टिक सेंटर की कोच प्रियंका चौधरी ने कहा कि प्रदेश में जिम्नास्टिक्स का भविष्य उज्जवल है। लेकिन छात्राओं के प्रशिक्षण के लिए उचित स्थान उपलब्ध नहीं होने के कारण काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में वे जिला प्रशासन और प्रदेश सरकार से मांग करती है कि जिमनास्टिक के छात्रों के प्रशिक्षण के लिए उचित स्थान उपलब्ध कराया जाए। मौके पर श्रीमहंत केदारपुरी महाराज, स्वामी नीरज गिरी, स्वामी मनकामेश्वर गिरी, छात्राओं के परिजन सहित कई लोग मौजूद रहे।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।